{"_id":"c528812841564898170e8eb757833269","slug":"good-news-collector-rates-will-be-descrease-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडन्यूज: नये साल में कम हो सकते हैं कलेक्टर रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडन्यूज: नये साल में कम हो सकते हैं कलेक्टर रेट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Mon, 28 Dec 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव वर्ष के शुरुआती दिनों में प्रापर्टी बाजार केलिए अच्छी खबर आएगी। प्रशासन कलेक्टर रेट घटाने पर विचार कर रहा है। इसके लिए एक मीटिंग पिछले सप्ताह ही डीसी ऑफिस में हुई है।
विज्ञापन
रेट रिवाइज करने से पहले प्रशासन मोहाली और पंचकूला के प्रापर्टी कलेक्टर रेट का अध्ययन करेगा। आधिकारिक सूत्रों केअनुसार जनवरी में इसके लिए फाइनल मीटिंग होगी। जिसमें रिवाइज कलेक्टर रेट पर फाइनल मुहर लग जाएगी। जनवरी 2015 में भी प्रापर्टी की दो केटेगरी में रेट रिवाइज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन और अन्य लोग लगातार प्रशासन पर कलेक्टर रेट कम करने का दबाव बना रहे हैं। चंडीगढ़ के कुछ एरिया में कलेक्टर रेट इस समय मार्केट रेट से भी कहीं ज्यादा है। मार्केट में किसी शो रूम की कीमत 20 लाख रुपये है लेकिन कलेक्टर रेट उसका 30 लाख केकरीब है।
विज्ञापन
ऐसे में रजिस्टरी 30 लाख केहिसाब से ही करानी होती है। जिस कारण कोई प्रापर्टी खरीदने में रूचि ही नहीं दिखाता है। शायद यही कारण है कि बहुत से बूथ और प्लॉट्स सालों से खाली पड़े हैं। जिसका नुकसान हर साल प्रशासन को रेवेन्यू लॉस केरूप में उठाना पड़ रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया में कई प्लॉट सरेंडर किए जा चुके हैं।
2009 से कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल किसी तरह की भी प्रापर्टी की ऑक्शन नहीं हुई है। इन सब बातों को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्टर रेट रिवाइज करने का सोचा है। इससे पहले 9 जनवरी 2015 में भी प्रापर्टी की दो केटेगरी के कलेक्टर रेट प्रशासन घटा चुका है। लेकिन अभी भी कई केटेगरी में रेट मार्केट से कहीं ज्यादा हैं।
अगस्त 2013 में रेट किए थे डबल
प्रशासन ने अगस्त 2013 में कलेक्टर रेट सीधा दोगुणा बढ़ा दिए थे। इस फैसले का जमकर विरोध भी हुआ। लेकिन प्रशासन अपने फैसले पर अटल रहा। पिछले काफी दिनों से रियल एस्टेट मार्केट में डाउनफाल की स्थिति है। जिस कारण व्यापारी कलेक्टर रेट घटाने की मांग कर रहे हैं।
चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने बताया कि मार्केट रेट कलेक्टर रेट से कहीं ज्यादा अधिक है। प्रशासन से 40-50 प्रतिशत रेट कम करने की अपील की गई है।
अभी यह है कलेक्टर रेट
अर्बन एरिया (कॉमर्शियल)..........................................कीमत (प्रति वर्ग गज)
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2................................82,368
कोल डिपो, चक्की साइट, आयरन डिपो टिंबर मार्कट, ट्रांसपोर्ट एरिया 92,664
मनीमाजरा केमोटर मार्केट कांप्लेक्स कॉमर्शियल बूथ................................1,54440
शिवालिक एनक्लेव कॉर्शियल एससीओ................................3,60360
मिल्क कॉलोनी धनास................................3,60360
सेक्टर-17, 9, 34, 22, 35 केबूथ................................4,63320
सेक्टर-7, 8, 9, 26, 16, 18, 20, 21 के बूथ................................8,70656
सेक्टर-23, 24, 32, 37, 38 और अन्य सेक्टर्स................................2,57400
सेक्टर-17 केएससीओ................................7,20720
सेक्टर-34 सब सिटी सेंटर के एससीओ मध्य मार्ग................................5,14800
अन्य एससीओ................................3,08800
इंडस्ट्रियल से कॉमर्शियल में कन्वर्ट हुए खाली प्लाट................................1,62162
रेजिडेंशियल (अर्बन एरिया)
रेजिडेंशियल................................82,368
हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स/इंडस्ट्रियल हाउसिंग................................82,368
इंडिपेंडेंट (प्रति वर्ग फुट में)
ग्राउंड फ्लोर................................30,888
फर्स्ट फ्लोर................................24,024
सेकेंड फ्लोर................................17160
थर्ड फ्लोर................................16296
चीप हाउस (प्रति वर्ग गज)................................51,48000
शिवालिक एन्क्लेव रेजिडेंशियल (प्रति वर्ग गज)................................51,480
मिल्क कॉलोनी धनास रेजिडेंशियल (प्रति वर्ग गज)................................51,480
रूरल एरिया एग्रीकल्चर यूटी................................1,15,50000 प्रति एकड़
एग्रीकल्चर लैंड................................28,87500 प्रति दो कनाल
रूरल एरिया (रेजिडेंशियल /कॉमर्शियल एमसी)
रेजिडेंशियल एरिया और विस्तार की गई आबादी एरिया................................10,296 प्रति वर्ग गज
कॉमर्शियल एरिया................................20,592 प्रति वर्ग गज
इंडस्ट्रियल प्लॉट्स/शॉप्स जिन्हें एस्टेट ऑफिस की परमिशन केबाद कॉमर्शियल किया गया
ग्राउंड फ्लोर................................15593 प्रति वर्ग फुट
फर्स्ट फ्लोर................................13,860 प्रति वर्ग फुट
सेकेंड फ्लोर................................12,994 प्रति वर्ग फुट