फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   golf club elections: candidates claimed victory by

गोल्फ क्लब चुनाव: प्रत्याशियों ने किया जीत का दावा

Mon, 20 Apr 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Apr 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
golf club elections: candidates claimed victory by

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के लिए रविवार को प्रेसिडेंट पद और क्लब के एग्जीक्यूटिव मेंबरों के लिए चुनाव हुआ। बीएस गिल और रवि विर्क प्रधान पद के लिए आमने सामने हैं।

विज्ञापन


चुनाव में वोट डालने लिए आर्मी के पूर्व जरनल, ऑफिसर, सिविल ऑफिसर, आईएस, आईपीएस, डॉक्टर, अंत्तराष्ट्रीय गोल्फर और अर्जुना अवार्डी हरमीत काहालों, उड़न सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह, राजा मालविंदर सिंह भीमौजूद रहे। गोल्फ क्लब के कुल 1800 मेंबर हैं। इनमें से रविवार को हुए चुनाव में कुल 1101 वोट पड़े। चुनाव का नतीजा सोमवार को आएगा। पिछले साल प्रधान पद के लिए 1050 वोट पड़े थे।
विज्ञापन


जो भी जीते, गोल्फ प्रमोट करे

वोट करने पहुंचे सिख मिल्खा सिंह ने कहा कि अध्यक्ष पद की कुर्सी पर जो भी जीत कर आए उसे सिर्फ  गोल्फ को ही प्रमोट करना चाहिए। गोल्फ क्लब की लीज मामले पर उन्होंने कहा कि जब नए अध्यक्ष नियुक्त होंगे तो वह प्रशासन को बताएं कि इस गोल्फ क्लब ने कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देश को दिए हैं। मिल्खा सिंह ने कहा कि वह 1964 से गोल्फ खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय चुनाव नहीं हुआ करते थे। कमेटी की ओर से एक व्यक्ति को अध्यक्ष चुन लिया जाता था। इसके अनुसार पहले और अब के चुनावाें में काफी फर्क आ चुका है। मिल्खा सिंह ने कहा कि गोल्फ से जुड़े व्यक्ति को ही कमेटी का मेंबर होना चाहिए। जिससे गोल्फ का विकास हो सके। वहीं इंटरनेशनल पैरा ओलंपिक की ओर से भारतीय पैरा ओलंपिक एसोसिएशन की मान्यता रद्द करने के सवाल पर मिल्खा ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मसले को भारतीय पैरा ओलंपिक एसोसिएशन को जल्द सुलझा लेना चाहिए। नहीं तो इससे पैरा खिलाड़ियों का अधिक नुकसान होगा।


दोनों ने किया जीत का दावा

प्रधान पद के लिए पहली बार चुनाव लड़े रहे रवि विर्क ने वोटिंग के बाद कहा कि वह जीत के प्रति आश्वस्त है। इस बार पिछले साल की उपेक्षा वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है जो एक पॉजिटिव साइन है। वहीं अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार बीएस गिल को भी पूरी उम्मीद है कि वह इस चुनाव को जीतकर चौथी बार प्रधान पद की कुर्सी संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed