फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   golf club election, result today

गोल्फ क्लबः आज होगा फैसला अगला प्रधान कौन?

Mon, 28 Apr 2014 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Apr 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
golf club election, result today

पंजाब में चल रही लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों का असर चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनावों पर देखने को मिला। कई राजनीतिक हस्तियां रविवार को वोटिंग के लिए पहुंची।

विज्ञापन


इसी कारण कुल 1800 में से सिर्फ 1024 ही वोट पड़े। यानी वोट प्रतिशत 56.8 फीसदी रहा। इसका असर सोमवार को घोषित होने वाले चुनाव परिणामों में पड़ सकता है। इसके अलावा फ्लाइंग सिख और उनके बेटे जीव मिल्खा सिंह की गैर मौजूदगी भी खली। पिछले साल 1142 (63.4 फीसदी) मेंबर्स ने वोट डाले थे।
विज्ञापन


सीबिया-गिल आमने सामने
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में रविवार को प्रधान पद के साथ एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए चुनाव हुए। इस बार प्रधान पद के लिए तेगवीर सिंह सीबिया और बीएस गिल आमने-सामने हैं। गिल 2009-10 में चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान की कुर्सी संभाल चुके हैं। वहीं तेगवीर सिंह सीबिया 1998 और 2001 में प्रधान पद का चुनाव जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरिंदर और उनका परिवार नहीं पहुंचा :
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके भाई राजा मालविंद्र सिंह, परनीत कौर, उनके बेटे रणइंदर सिंह भी नहीं पहुंचे।

अर्जुन अवार्डी पहुंचे वोट डालने :
वोटिंग के लिए अर्जुन अवार्डी और अंतरराष्ट्रीय गोल्फर हरमीत काहलो भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि चुनाव बेहद मुश्किल है। प्रधान पद के दोनों उम्मीदवार ही योग्य और समझदार हैं।

गर्मी में भी दो बजे तक लगी रही लंबी लाइन
सेक्टर-6 स्थित गोल्फ क्लब में चुनाव प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली। कई मेंबर्स इतने उत्साहित थे कि वे काफी पहले ही क्लब पहुंच गए। वोटिंग के लिए लाइन में लगे सभी मेंबर से तेगवीर सिंह सीबिया और बीएस गिल हाथ मिलाते दिखाई दिए। दोनों पार्टियाें के समर्थक भी मेंबर्स को अपने-अपने पक्ष में वोट डालने के लिए कहते रहे। गर्मी भी मेंबर्स का हौसला नही तोड़ सकी। दोपहर दो बजे तक वोट के लिए लंबी लाइन लगी रही।

जीव चीन में, मिल्खा सिंह अमेरिका में  
गोल्फर जीव मिल्खा सिंह चीन में चल रही वॉल्वो गोल्फ प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। वहीं फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह यूएसए में फिल्म अवार्ड सेरेमनी में शामिल होने गए हैं। उनकी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ यहां अवार्ड की दौड़ में है।


बीएस गिल की टीम
आईपीएस मान, निपी घई, रवि विर्क, एसएस बाला, बलबीर मांगट, डॉ. बीआर जैन, प्रदीप नंदा, सतवंत संधू और जसपाल सिद्धू।

तेगवीर सिंह सीबिया की टीम
डॉ. कोच्चर, आलमजीत ग्रेवाल, अमरिंदर सिंह औलाख, डॉ. डीएस मल्होत्रा, कैप्टन गुरदेव सिंह, एचएस कंग, ले. कर्नल एचएस सोही, जसबीर सिंह, राजीव सिंह जंजुआ, शविंदर सिंह और एसएस गिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed