फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Goldy Brar Death News: Sidhu Moosewala Murder Mastermind Goldy Brar Died in America

Goldy Brar Death:अमेरिका में गोल्डी बराड़ के मारे जाने की खबर, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का था मास्टरमाइंड

Wed, 01 May 2024 09:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 01 May 2024 09:47 PM IST
सार

Goldy Brar Murder: गोल्डी बराड़ गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। वह स्टडी वीजा पर कनाडा गया था लेकिन वहां अपराध की दुनिया में उतर गया। 

विज्ञापन
Goldy Brar Death News: Sidhu Moosewala Murder Mastermind Goldy Brar Died in America
goldy brar - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या की चर्चा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इसको लेकर चर्चा बनी हुई है। हालांकि, अभी तक किसी जांच एजेंसी या अंबेसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने ली है। एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में बीते मंगलवार को शाम 5:25 बजे गोलियां मारकर गोल्डी बराड़ की हत्या कर दी गई। गोल्डी बराड़ अपने एक साथी के साथ घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान कुछ बदमाश आए और गोलियां मारकर भाग गए। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, इस वजह से माना जा रहा है कि गोल्डी बराड़ की हत्या पर संशय है।
विज्ञापन


गोल्डी बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला था। गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की चंडीगढ़ में हत्या की गई थी। गुरलाल को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर 11 अक्टूबर, 2020 की रात गोली मारी गई थी। वह पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्र नेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई भी पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ सोपू से जुड़ा हुआ था। गुरलाल बराड़ लॉरेंस बिश्नोई का सबसे करीबी बताया जाता था। गुरलाल बराड़ और लॉरेंस स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी-सोपू से जुड़े रहे। 

गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद से लॉरेंस गैंग ने अपने विरोधी गैंग से बदला लेना शुरू किया, जिसके बाद चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में कई गैंगवॉर हुईं। इनमें 12 से अधिक नामी गैंगस्टर मारे जा चुके हैं। गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद उसका भाई गोल्डी बराड़ लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया के संपर्क में आया। गैंग को जिंदा रखने और विरोधी गैंग से बदला लेने के लिए गोल्डी कनाडा भाग गया। यहां से ही गोल्डी बराड़ और लॉरेंस ने सिद्धू मूसेवाला हत्या की साजिश रची। गोल्डी ने अपने भाई के कत्ल के आरोपी जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की फरीदकोट में 8 फरवरी, 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद गोल्डी कनाडा भाग गया था।

केंद्र ने घोषित किया था आतंकी
गैंगस्टर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हुआ था। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया है। उसके खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से कनेक्शन सामने आए थे। गोल्डी बराड़ को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड बताया जाता रहा है। वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद सुर्खियों में आया था। गोल्डी बराड़ पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का बेटा है।

पंजाब पुलिस में थे बराड़ के पिता
गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। जन्म 1994 में पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में हुआ। बता दें कि गोल्डी बराड़ के पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड उप निरीक्षक हैं। 



 

मई 2022 में हुई थी मूसेवाला की हत्या
29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली थी। गोल्डी ने हत्या की वजह भी बताई थी। गोल्डी के मुताबिक मोहाली में मिड्डूखेड़ा की हत्या में शामिल लोगों को मूसेवाला के मैनेजर ने आश्रय दिया था। बाद में मूसेवाला ने अपने मैनेजर की मदद की। इसी रंजिश में लॉरेंस गैंग ने मूसेवाला की हत्या की। पंजाब के मुक्तसर जिले के मलौट में रणजीत सिंह उर्फ राणा सिद्धू की हत्या में भी गोल्डी बराड़ शामिल था। हत्याओं से शुरु हुआ अपराध का यह सिलसिला अभी तक जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed