{"_id":"69826694573ced883c0d8b88","slug":"golden-spirit-aarti-and-kapil-create-history-in-the-under-19-school-games-chandigarh-news-c-16-pkl1079-940260-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णिम जज़्बा: आरती और कपिल ने अंडर-19 स्कूल खेलों में रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णिम जज़्बा: आरती और कपिल ने अंडर-19 स्कूल खेलों में रचा इतिहास
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के दो जूडो खिलाड़ियों ने 69वें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) अंडर-19 स्कूल खेल 2025–26 में स्वर्ण पदक जीतकर चंडीगढ़ का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 1 से 4 फरवरी 2026 तक दिल्ली में आयोजित की जा रही है।
17 वर्षीय आरती (48 किग्रा से कम) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता। सेमीफाइनल में उन्होंने गुजरात की राही को को निर्णायक होल्ड-डाउन तकनीक से पराजित किया। राही विश्व रैंकिंग नंबर-5 खिलाड़ी एवं तीन बार की एशियन गोल्ड मेडलिस्ट हैं। फाइनल मुकाबले में भी आरती ने दिल्ली की खिलाड़ी को इसी तकनीक से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
18 वर्षीय कपिल दमई (60 किग्रा से कम) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह उनका 20 दिनों के भीतर दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले कपिल ने जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप 2025–26, कोलकाता में भी स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
टीम के साथ ज्योत्सना , टीम ऑफिशियल, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की अध्यापिका एवं पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन रहीं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन ने खिलाड़ियों की इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय जूडो कोच विवेक ठाकुर के मार्गदर्शन में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-34, चंडीगढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।