फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Golden Jubilee: The Prime Minister can give gift to Haryana

स्वर्ण जयंती समारोह: पीएम मोदी दे सकते हैं हरियाणा को सौगात

Tue, 01 Nov 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Golden Jubilee: The Prime Minister can give gift to Haryana
CM Khattar With PM Modi - फोटो : File Photo
स्वर्ण जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को नई सौगात दे सकते हैं। प्रदेश सरकार की घोषणाओं के साथ पीएम की ओर से भी घोषणाओं की उम्मीद है। 50 साल में हरियाणा ने कई उतार चढ़ाव का सामना किया। आईटी, उद्योग और कृषि व डेयरी के क्षेत्र में जहां प्रदेश ने नई ऊंचाइयां छुईं तो भाजपा सरकार को प्रदेश में दो वर्ष के कार्यकाल में कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पिछले 50 वर्ष के दौरान प्रदेश सरकारों को भी अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन भाजपा ने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में विकास की रफ्तार को नई दिशा और गति देने की दिशा में कार्य किए हैं। हालांकि, फरवरी-मार्च के दौरान प्रदेश में जाट आरक्षण को लेकर हुई हिंसात्मक घटनाओं ने प्रदेश के विकास के रास्ते में स्पीड ब्रेकर के तौर पर काम किया। विपरीत हालात के बावजूद प्रदेश सरकार ने हिंसा को न केवल नियंत्रित किया बल्कि नए सिरे से प्रदेश में आपसी भाईचारा दोबारा कायम करने के लिए स्वर्ण जयंती वर्ष में कई योजनाएं भी तैयार की हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम में श्रमिकों के लिए आज रहेगा अवकाश

Golden Jubilee: The Prime Minister can give gift to Haryana
हर‌ियाणा की 50वीं सालग‌िरह - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम स्थित कारखानों में कार्यरत श्रमिकों को पहली नवंबर को हरियाणा स्वर्ण जयंती के शुभारंभ समारोह में भाग लेने के लिए अवकाश घोषित किया है। श्रम विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। उधर, जिले में पड़ने वाले सभी प्रतिष्ठानों में परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत सावर्जनिक अवकाश घोषित किया है।

पंचकूला में जुड़ेगा साहित्यकारों का हुजूम
हरियाणा स्वर्ण जयंती साहित्य उत्सव का आयेाजन पंचकूला में 3 से 6 मार्च 2017 तक किया जाएगा। यह उत्सव पुस्तक मेले और लेखकों की कार्यशाला का संगम होगा, जिसमें लेखक, प्रकाशक, प्रायोजक, नागरिक, शिक्षाविद्, पुरस्कार प्रदान करने वाले संगठन, भाषा और ग्रंथ अकादमियां शामिल होंगी। यह लेखकों के एक वार्षिक मंच के रूप में विकसित होगा। साहित्य और साहित्यिक मूल्यांकन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस साहित्य उत्सव में लेखकों की ओर से विभिन्न प्रस्तुतियों और रीडिंग के अलावा अन्य संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed