{"_id":"636e539b1a66ee082b724679","slug":"gold-worth-eight-and-a-half-lakhs-recovered-at-chandigarh-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर साढ़े आठ लाख का सोना बरामद, ट्रॉली बैग के आठ पहियों में छिपा रखा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर साढ़े आठ लाख का सोना बरामद, ट्रॉली बैग के आठ पहियों में छिपा रखा था
Fri, 11 Nov 2022 07:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:26 PM IST
सार
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद सोने का बाजार मूल्य 8,44,390 रुपये है। विभाग ने अवैध रूप से भारत लाए जा रहे सोने को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बरामद सोना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के कस्टम विभाग ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में दुबई से लौट रहे एक व्यक्ति को लगभग साढ़े आठ लाख रुपये की कीमत के सोने के साथ गिरफ्तार किया है। लुधियाना की कस्टम आयुक्त की टीम ने व्यक्ति को उस वक्त धर दबोचा जब वह ग्रीन चैनल क्रॉस करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीमा शुल्क (कस्टम) आयुक्त कार्यालय लुधियाना की टीम ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ में 8.44 लाख रुपये का सोना जब्त किया। दुबई से आने वाले एक यात्री ने ट्रॉली बैग के आठ व्हील्स में यह सोना छिपा रखा था। कस्टम विभाग के अनुसार नौ नवंबर को दुबई से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो फ्लाइट नंबर 6 ई-56 दोपहर को 3:20 बजे शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची।
विज्ञापन
सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक यात्री को रोका जब वह ग्रीन चैनल पार करने की कोशिश कर रहा था। उसके दो ट्रॉली बैगों की व्यक्तिगत और गहन तलाशी के बाद 160.5 ग्राम वजन का सोना बरामद हुआ जो प्रत्येक व्हील में रखे आठ छोटे-छोटे आकार के चांदी के रंग के धातु के टुकड़ों में छिपा कर रखा हुआ था। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद सोने का बाजार मूल्य 8,44,390 रुपये है। विभाग ने अवैध रूप से भारत लाए जा रहे सोने को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन