फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold worth 94 lakh caught at Chandigarh International Airport

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 94 लाख का सोना, दुबई से लेकर आ रहा था अमृतसर का युवक

Thu, 28 Mar 2019 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gold worth 94 lakh caught at Chandigarh International Airport
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : file photo

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से आए एक व्यक्ति को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने 2.92 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा है। सोने की कीमत करीब 94 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान मलकीत सिंह निवासी अमृतसर न्यू आबादी फैजपुरा बताई जा रही है। आरोपी ने सोना अपने सामान में रखीं दरवाजे की चिटकनियों में फंसाया हुआ था।

विज्ञापन


एयरपोर्ट थाने के डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने इसकी पुष्टि की है। मलकीत सिंह दुबई में काम करता है। वह एक फ्लाइट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचा था। आरोपी के पास सोना होने की सूचना डीआरआई की टीम को पहले से थी। जैसे ही आरोपी गुजरने लगा, तभी वहां पर डीआरआई की टीम ने उसे दबोच लिया। अन्य एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि कुछ दिन पहले एयरपोर्ट पर लुधियाना के 2 लोगों को केंद्रीय एजेंसियों ने जाली ई-टिकटों के साथ दबोचा था। इसके बाद आरोपियों पर एयरपोर्ट थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिटकनियों के अंदर छिपाया था सोना
आरोपी मलकीत के सामान से 15 चिटकनियां बरामद हुईं। इसके बाहरी साइड एल्युमीनियम थी जबकि अंदर सोना फंसाया हुआ था।

पहले भी पकड़ा गया है एयरपोर्ट पर सोना
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सोना पकड़े जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 5 फरवरी 2019 को 4.17 करोड़ का सोना पकड़ा था। यह सोना मुंबई से लेकर एक कंपनी वाले आए थे। इसी तरह 10 फरवरी 2019 को ढाई किलो सोना पकड़ा था जबकि 3 सितंबर 2018 पर सवा करोड़ का सोना पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed