फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gold smuggling via flights from gulf country via international airport chandigarh

इधर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गल्फ देशों की उड़ान शुरू, उधर स्मगलिंग के केस बढ़े

Mon, 15 Jan 2018 04:38 PM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Jan 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
gold smuggling via flights from gulf country via international airport chandigarh
सोने की तस्करी
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से जहां गल्फ देशें की फ्लाइट्स शुरू हुई हैं, वहीं सोने की तस्करी करने वाले स्मगलर भी सक्रिय हो गए हैं। दुबई और बैंकाक से तस्करी का प्रयास सोना तस्कर कर रहे हैं। भारत से 20 फीसदी कम दाम पर दुबई और बैंकाक में सोना मिलता है। इस कारण तस्करी हो रही है। एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग 15 सितंबर, 2016 से अब तक 15 तस्करों को गिरफ्तार कर चुका है। इसके बाद भी यहां पर सोने की तस्करी रुकी नहीं है।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस दौरान 1.30 करोड़ रुपये का सीमा शुल्क वसूल किया गया है। सोने की बिल नहीं दिखाने के बाद पेनल्टी के तौर पर यह राशि सोने लाने वालों से वसूल की गई है। 15 सितंबर, 2016 को एयर इंडिया की शारजाह के लिए फ्लाइट उड़ी थी। वहीं, 26 सितंबर 2016 को इंडिगो की दुबई के लिए फ्लाइट का संचालन शुरू किया गया था। 11 दिसंबर, 2017 को एयर इंडिया की ओर से बैंकाक के लिए फ्लाइट शुरू की गई थी। दुबई और बैंकाक की फ्लाइट्स में सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन


इसमें लोगों और तस्करों ने सही तरीके से कस्टम ड्यूटी अदा नहीं की थी। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि सबसे अधिक सोने की तस्करी दुबई और बैंकाक से हो रही है। यहां की फ्लाइट्स से लोग सोना अधिक लेकर आ रहे हैं। दुबई और बैंकाक में सोना भारत की मार्केट से 15 से 20 फीसदी सस्ता है। इस कारण लोग वहां से खरीदारी कर रहे हैं। इसकी कस्टम ड्यूटी अदा नहीं करने के कारण लोगों को पकड़ा गया है। अधिकतर तस्कर पंजाब, दिल्ली के पकडे़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 दिसंबर को पकड़ा गया था 80 लाख का सोना
कस्टम के अधिकारियों ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 8 दिसंबर को 80 लाख का सोना जब्त किया था। व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला था। अन्य घटना में मुंबई निवासी 42 साल के मुनीष बांडी को 4 करोड़ 71 लाख के डायमंड व गोल्ड ज्वेलरी के साथ पकड़ा गया। दिसंबर में ही 22 लाख रुपये के साथ दिल्ली के युवक को सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया।

मलद्वार में छिपाकर ले जा रहा था 175 ग्राम सोना
बीते दिसंबर में ही 175 ग्राम सोने के साथ युवक को सीआईएसएफ  और पंजाब पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा था। कस्टम के अधिकारी ने बताया कि जब यह व्यक्ति एयरपोर्ट से बाहर आ रहा था तो स्कैनिंग के लिए काउंटर पर आया तो जांच में पाया गया कि उसने 175 ग्राम सोने को पेंसिल का आकार देकर उसे मलद्वार में छिपाया हुआ था।

यह है नियम
कानूनी रूप से सोना पर 36 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाता है। महिला यात्री को 3.5 तोले सोना लाने की इजाजत है। यह सोना एक लाख से अधिक कीमत का नहीं होना चाहिए। अगर यात्री पुरुष है तो उसे 1.8 तोले सोना लाने की छूट है। 50 हजार से अधिक की कीमत का सोना नहीं होना चाहिए।


इस कारण तस्कर हो रहे सक्रिय
एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए होने के कारण सोना तस्कर यहां पर सक्रिय हो रहे हैं। अब तक यहां पर 15 सोने के तस्करों का प्लान फेल हो गया है। तस्करों को लगता है कि यहां पर बैग स्कैनिंग, एक्सरेे की पूरी व्यवस्था नहीं है। हालांकि यहां सामान जांच के पूरे इंतजाम हैं इसलिए यहां पर तस्कर पकडे़ गए हैं।

अब तक ये मामले आए पकड़ में
12 जनवरी, 2018 को 30 लाख रुपये के सोने के साथ लुधियाना के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
2 जनवरी, 2018  को 468 ग्राम सोने के साथ दिल्ली का अर्जुन खान पकड़ा पकड़ा गया। इसकी कीमत 13.5 लाख रुपये थी।
17 दिसंबर, 2017 को एक किलो सोने के साथ एक युवक गिरफ्तार किया गया है।
8 दिसंबर, 2017 को 2.9 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार हुआ था युवक। इसमें युवक के पास से 80 लाख की कीमत का सोना पकड़ा गया था।
25 अक्तूबर, 2017 को 17 लाख की कीमत का 600 ग्राम सोना पकड़ा गया है।
17 अक्तूबर, 2017  को 1.4 किलो गोल्ड बिस्किट के साथ जालंधर के युवक को गिरफ्तार किया गया था। इसकी कीमत 39 लाख थी।
27 जुलाई, 2016  को 350 ग्राम सोना पकड़ा गया था। यह सोना 10 लाख का था। इसे काफी मग और लंच बॉक्स में छिपाया गया था।
13 जुलाई, 2016 को 15 लाख का 540 ग्राम सोना पकड़ा गया था। इसे सूटकेस से रिकवर किया गया था।
10 जुलाई, 2016 को 407 ग्राम सोना महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से बरामद किया गया है। इसकी कीमत 11 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed