फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gold and silver jewellery of mansa devi mandir will be chenged in bricks

मुख्यमंत्री का ऐलान, मनसा देवी मंदिर में होंगे कई बदलाव

Sat, 14 Nov 2015 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 14 Nov 2015 03:45 PM IST
विज्ञापन
gold and silver jewellery of mansa devi mandir will be chenged in bricks

माता को चढ़ावा में मिले सोने-चांदी को पिघलाकर उसकी ईंट बनाने समेत मंदिर कांप्लेक्स में संस्कृत महाविद्यालय के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोने-चांदी को पिंघलाकर उसकी ईंट बनाने के लिए एमएमटीसी लिमिटेड की टीम को मशीन सहित बुलाने के निर्णय को मंजूरी दे दी है। इससे मंदिर में अब तक इकट्ठा हुआ सोना-चांदी ईंट बनाकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करवाया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे बोर्ड को ब्याज के रूप में आमदनी होगी, जो इसके विकास कार्यों के काम आएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मंदिर परिक्रमा का दायरा बढ़ाने और दो लिफ्ट लगवाने के साथ रैंप बनाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री ने चढ़ावे की जानकारी रोजाना वेबसाइट पर अपडेट करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थापना दिवस पर होगा भव्य आयोजन: अप्रैल 2016 में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मंदिर के स्थापना के 200 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर भव्य समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपी को आमंत्रित करने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री मंगलवार को रेड बिशप में माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

संस्कृत विषय का होगा विस्तार: मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला और काली माता मंदिर कालका में बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु आते है। नवरात्रों पर श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए इन मंदिरों का विकास भी किया जाना जरूरी है।

इसके अलावा माता मनसा देवी मंदिर कांप्लेक्स में चार करोड़ रुपये की लागत से संस्कृत महाविद्यालय के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा कि संस्कृत महाविद्यालय बनने से संस्कृत को बढ़ावा मिलेगा। इस महाविद्यालय से संस्कारवान विद्यार्थी समाज को मिलेंगे जो विदेशों तक संस्कृत का ज्ञान और सेवाएं देने में सक्षम होंगे।

मंदिर कैंपस में ये बदलव किए जाएंगे

gold and silver jewellery of mansa devi mandir will be chenged in bricks

मंदिर में छह बीघा जमीन होगी शामिल: मुख्यमंत्री ने काली माता मंदिर कालका के पास स्थित करीब 6 बीघा जमीन को मंदिर की जमीन में शामिल करने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। इसमें पीडब्ल्यूडी, हुडा व पंचायती राज विभागों के चीफ इंजीनियर सहित तीन सरकारी सदस्य व दो गैर  सरकारी सदस्य विनोद मित्तल व पृथ्वीराज शामिल होंगे।

परिक्रमा का दायरा बढ़ेगा: मुख्यमंत्री ने श्रीमाता मनसा देवी मंदिर के दाएं व बाएं ओर परिक्रमा दायरे को क्रमश: 20 व 15 फीट तक बढ़ाने के 70 लाख रुपये के प्रस्ताव व दो लिफ्ट लगाने के करीब एक करोड़ 50 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी। उन्होंने मंदिर परिसर में सौर ऊर्जा के 100 किलोवाट क्षमता के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इसे और 290  किलोवाट तक बढ़ाने के निर्देश दिए।

अंदरूनी सड़कों की मरम्मत: बैठक में उपायुक्त ने एक करोड़ 2 लाख रुपए की अनुमानित राशि का माता मनसा देवी परिसर की अंदरूनी सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव रखा, जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूरी प्रदान की। बोर्ड में एक लेखांकन पर्यवेक्षक, छह लेखांकन स्टाफ, छह स्वीपर रखने के प्रस्ताव पर कहा कि जब तक स्थायी नियुक्ति नहीं होती तब तक आउटसोर्सिंग के तहत कर्मचारियों को रखा जाए।

इसके अतिरिक्त चढ़ावे की काउंटिंग के दौरान मानीटरिंग के लिए अवैतनिक सदस्यों को भी शामिल किया जाए। काली माता मंदिर कालका में मंदिर के विस्तार, सिंह द्वार निर्माण व 5 लाख रुपए की लागत से शिव मंदिर शेड निर्माण के प्रस्तावों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने बोर्ड के इस वर्ष के 18 करोड़ 17 लाख के बजट को भी मंजूरी दी और पिछली बैठक के कार्यों की समीक्षा की।

बोर्ड की बैठक में यह रहे मौजूद: पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा, हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी, पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव आर के खुल्लर, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव डा. महावीर सिंह, उपायुक्त विवेक आत्रेय समेत बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed