{"_id":"0c735b10e47922be78ecafb544038255","slug":"goh-store-killed-forest-people-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसे गोह को मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुसे गोह को मार डाला
पठानकोट ।
Updated Tue, 23 Sep 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों पूर्व गांव धीरा के पास लक्ष्मी गार्डन कालोनी के पीछे नहरी विभाग के जंगलों में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से दहशतजदा लोगों के मन से मगरमच्छ का डर अभी दूर नहीं हुआ था कि मंगलवार को एक बार फिर लोगों में अफरातफरी मच गई।
वजह यह थी कि मंगलवार को ढाकी स्थित चमेरा रेस्ट हाउस के पास स्थित दुकान में एक गोह घुस गया। कुछ लोगों ने उसे भी मगरमच्छ ही समझा और लाठी-डंडों से पीटकर उसे मार डाला। बाद में मौके पर गए वनकर्मियों ने मरे जीव के गोह होने की पुष्टी की।
चमेरा रेस्ट हाउस के पास पार्क में गोह नजर आने के कारण लोग एक बार फिर मगरमच्छ होने की आशंका से भयभीत हो गए। ऐसे में लोगों में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। अभी लोग कुछ सोच पाते गोह ढाकी स्थित एक दुकान में जा घुसा।
विज्ञापन
उसे निकालने के लिए लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन पर इसकी सूचना दी, मगर वन विभाग के कर्मचारी नहीं आए। ऐसे में लोगों ने उस पर पत्थर और डंडे बरसाना शुरू कर दिया। इससे गोह की मौत हो गई। बाद में मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गत दिनों लक्ष्मी गार्डन कालोनी के पीछे के जंगली क्षेत्र में देखा गया जानवर मगरमच्छ नहीं बल्कि गोह ही था।