फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GMSH-16 grievance cell opens; hearings to begin on Monday.

Chandigarh News: जीएमएसएच-16 के ग्रीवांस सेल का खुला ताला, सोमवार से होगी सुनवाई

Sat, 08 Aug 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
GMSH-16 grievance cell opens; hearings to begin on Monday.
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में मरीजों की शिकायतों के निस्तारण के लिए बनाया गया ग्रीवांस सेल अब शुरू होने जा रहा है। सोमवार से गठित कमेटी मरीजों और उनके परिजनों की शिकायतों की सुनवाई करेगी। इसके साथ ही ग्रीवांस सेल के बाहर मरीजों के बैठने और इंतजार करने के लिए शेड भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 4 अगस्त के अंक में अस्पताल में ग्रीवांस सेल शुरू नहीं होने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर में बताया गया था कि शिकायत निवारण के लिए स्थान निर्धारित होने के बावजूद सेल संचालित नहीं हो रहा था, जिससे मरीजों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का कोई प्रभावी माध्यम नहीं मिल पा रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने प्रक्रिया तेज की।
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति से स्वीकृति मिलने के बाद अब पहली बार ग्रीवांस सेल को औपचारिक रूप से शुरू किया जा रहा है। सोमवार से निर्धारित कमेटी नियमित रूप से मरीजों की शिकायतें सुनेगी और उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रीवांस सेल के बाहर शेड का निर्माण भी कराया जा रहा है, ताकि शिकायत दर्ज कराने या सुनवाई के दौरान उन्हें धूप और बारिश से परेशानी न हो। ग्रीवांस सेल शुरू होने से शिकायतों का निस्तारण अधिक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हो सकेगा तथा मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed