{"_id":"580a26954f1c1b726b705dc4","slug":"gmada-returning-payment-to-it-city-plot-applicants","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी सिटी में प्लॉट के लिए अप्लाई किया था, पढ़ लें जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी सिटी में प्लॉट के लिए अप्लाई किया था, पढ़ लें जरूरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने आईटी सिटी में प्लॉट के लिए अप्लाई किया था, लेकिन जीत नहीं पाए तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है। दरअसल, गमाडा ने आईटी सिटी की रिहायशी स्कीम में जो आवेदक प्लॉट जीतने में कामयाब नहीं रहे हैं। उन्हें गमाडा ने पेमेंट लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत गमाडा ने 791.78 करोड़ रुपये बैंकों को रिफंड कर दिया है। इनमें बैंक फाइनेंस, नॉन फाइनेंस व आनलाइन केस भी शामिल हैं।
साथ ही बैंकों को तुरंत आवेदकों को भुगतान करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, आनलाइन भुगतान करने वाले आवेदकों को अर्नेस्ट मनी एक्सिस बैंक फेज-8 से मिलेगी। आवेदक बैंक के 8054700851 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिन आवेदकों ने अर्नेस्ट मनी डिमांड ड्राफ्ट के रूप में भेजी है। उनके भी चेक जारी कर दिए गए हैं।
आवेदक गमाडा के फोन नंबर 0172--2213535 पर कॉल कर सकते हैं। गमाडा के सीए अमित ढाका ने बताया कि उक्त स्कीम में 750 रिहायशी प्लॉट निकाले थे। स्कीम 19 अगस्त को संपन्न हुई थी। इसके बाद रिकॉर्ड दो महीने के समय में गमाडा ने उक्त पेमेंट रिफंड करने की प्रक्रिया पूरी की है। वहीं, बैंकों को साफ हिदायत दी गई है कि आवेदकों को पेमेंट तुरंत वापस करें। वहीं, जब से बैंक के खाते में पैसे डाले गए। उसके बाद से लोगों से ब्याज नहीं काट पाएंगे।
विज्ञापन
सात अक्तूबर से भेजे जाएंगे एलओआई
गमाडा अधिकारियों ने साफ किया है कि स्कीम में जो लोग प्लॉट जीतने में कामयाब रहे हैं। उन्हें सात अक्तूबर से एलओआई जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सीए गमाडा ने बताया कि प्लॉटों की अदायगी संबंधी शर्तों के मुताबिक अलाटियों को अगली 20 फीसदी रकम को एलओआई जारी होने के 30 दिनों के अंदर भुगतान करना होगा।
19 दिनों में नौ हजार ब्रॉशर बिके
गमाडा सीए अमित ढाका ने बताया कि गमाडा ने पहली बार छोटे इंडस्ट्रियल प्लॉटों की स्कीम निकाली है। यह प्लाट ग्रीन इंडस्ट्री के लिए प्रयोग होंगे। उन्होंने बताया कि 19 दिनों में स्कीम के अब तक नौ हजार ब्रॉशर बिक चुके हैं। स्कीम 28 अक्तूबर तक चलेगी। स्कीम में 18 साल से कम उम्र के लोग आवेदन नहीं कर पाएंगे। गमाडा की वेबसाइट से भी फार्म डाउनलोड किए जा सकते हैं।