फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gmada Officers arrived new sector and hear problems

गमाडा अधिकारियों ने ली नए सेक्टरों की सुध

Sun, 29 Jun 2014 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 29 Jun 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
Gmada Officers arrived new sector and hear problems

आखिरकार गमाडा अधिकारियों को शनिवार नए सेक्टरों की याद आ गई। गमाडा के चीफ इंजीनियर ने खुद अधिकारियों सहित सेक्टर-76 से 80 का दौरा किया। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुना।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि सोमवार से ही सड़कों पर पैचवर्क का काम शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को पूरे इलाके की समस्याओं की रिपोर्ट बनाने को कहा है। जैसे ही रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद अन्य काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गमाडा के सीए के आदेश पर चीफ इंजीनियर तरलोचन सिंह की अगुवाई में अधिकारियों की टीम शनिवार को सेक्टर-80 पहुंची। टीम में एसडीईओ पंकज महिमी, जेई हरप्रीत सिंह, तिलकराज व एसडीईओ दविंदर कुमार समेत कई अधिकारी हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मौके पर सेक्टर-76 से 80 के लोगों को बुलाया और यहां के वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने अधिकारियों को इलाके की समस्याएं बताईं। इस मौके पर चीफ इंजीनियर ने एसोसिएशन के मेंबरों को बताया कि सोमवार से सड़कों पर पैचवर्क का काम शुरू हो जाएगा।


एसडीईओ इलाके की शेष समस्याओं को संबंधी उन्हें सोमवार को रिपोर्ट देंगे। इसके आधार पर अगली कार्रवाई जाएगी। जिक्रयोग है 20 मई 2014 को अमर उजाला ने घर तक पहुंचने के लिए न है सड़क और न ही पीने के लिए पानी खबर छापी थी। इसके बाद गमाडा द्वारा इलाके में सारी कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed