{"_id":"571d1b0b4f1c1bf9288b558e","slug":"gmada-decision-roads-will-be-built-in-new-sectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमाडा का फैसला, 4 माह में लोगों की मुसीबतें होंगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमाडा का फैसला, 4 माह में लोगों की मुसीबतें होंगी दूर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 25 Apr 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शहर के नए सेक्टर-77 से 80 के लोगों को अब टूटी सड़कों के कारण परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। गमाडा ने इलाके की सड़कों को सुधारने का फैसला लिया है। साथ ही सड़कों की देखभाल की जिम्मेदारी एक कंपनी को सौंपी है। ताकि जब भी सड़क टूटे तो उनकी देखभाल हो सके। अगर सबकुछ सही रहा तो मई में कंपनी अपना काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट के लिए उच्च अधिकारियों से परमिशन मिल गई है। गमाडा से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान सेक्टर-77, 78, 79 और 80 की सड़कों की मरम्मत की जाएगी। गमाडा की सर्वे टीम ने इलाके का पूरा सर्वे कर लिया है। काम का एस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया। अब गमाडा जल्द से जल्द ही काम शुरू करवाना चाहता है। गमाडा के अधिकारियों के मुताबिक, सड़कों की मरम्मत का काम चार महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
काम में करीब एक करोड़ 33 लाख रुपये की लागत आएगी। गमाडा काम में नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा। गमाडा अधिकारियों के मुताबिक, इस काम में क्वालिटी से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। रोजाना काम करने वाली कंपनी से रिपोर्ट ली जाएगी। इसके अलावा काम के सैंपल भी भरे जाएंगे। गमाडा के अधिकारियों के मुताबिक अगर ठेकेदार नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिक्रयोग है कि इस इलाके के लोग कई बार गमाडा के अधिकारियों से खस्ताहाल सड़कों के मुद्दे पर मिल चुके हैं। लेकिन हर बार ही उन्हें निराशा हाथ लगती थी। लेकिन इस बार गमाडा ने सड़कों के काम को गंभीरता से लिया है।
सेक्टर-66 से 69 की सड़कों की होगी रीकारपेटिंग
गमाडा ने सेक्टर-66 से 69 की सड़कों की रीकारपेटिंग करने का फैसला लिया है। इसका एस्टीमेट भी तैयार हो चुके हैं। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।