{"_id":"01b1b6360366d83e0c68ec71c636431c","slug":"gmada-changed-flat-auction-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः गमाडा ने नीलामी का शेड्यूल बदला, पढ़िए नया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहालीः गमाडा ने नीलामी का शेड्यूल बदला, पढ़िए नया
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) ने कल को की जाने वाली कॉमर्शियल व इंस्टीट्यूशनल साइट्स की नीलामी को स्थगित कर दिया है। सरकारी छुट्टी होने के चलते गमाडा ने यह फैसला लिया है। अब नीलामी बुधवार को होगी। नीलामी के वेन्यू में किसी भी प्रकार कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
वेन्यू सेक्टर-70 स्थित कम्युनिटी सेंटर का रखा गया है। नीलामी सुबह दस बजे शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक, इंटरनेशल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद गमाडा ने कॉमर्शियल व स्कूल साइट्स की ऑक्शन की तैयारी की थी। इस दौरान केवल एयरपोर्ट के साथ लगती साइट्स को ही नीलामी के लिए रखा गया था।
विज्ञापन
इसमें ग्रुप हाउसिंग साइट्स, होटल, फूड कोर्ट और स्कूल साइट्स शामिल हैं। गमाडा अधिकारियों को एयरपोर्ट शुरू होने से साइट्स बिकने की पूरी उम्मीद है। कुछ दिन पहले हुई गमाडा की नीलामी काफी बढ़िया रही थी। गमाडा ने एयरोसिटी की एक ग्रुप हाउसिंग साइट्स 133 करोड़ में बेची थी। ऐसे में गमाडा को उम्मीद है कि इस बार भी रिजल्ट बढ़िया मिलेगा।
विज्ञापन
साइटों का ब्योरा
लोकेशन टाइप - साइज (एकड़ में)
एयरोसिटी ब्लाक डी कॉमर्शियल साइट - 5.00
आईटी सिटी कॉमर्शियल साइट - 10.02
सेक्टर-88 ग्रुप हाउसिंग साइट नंबर दो - 9.20
सेक्टर-88 ग्रुप हाउसिंग साइट नंबर तीन - 9.22
सेक्टर -88 स्कूल - 5.04
सेक्टर-67 होटल - 4.25
सेक्टर-62 फूड कोर्ट साइट नंबर तीऩ - 1.142
सेक्टर-62 फूड कोर्ट साइट नंबर चार - 1.13
एयरोसिटी ब्लॉक बी ग्रुप हाउसिंग - 5.00
एयरोसिटी ब्लॉक सी ग्रुप हाउसिंग - 5.00
इको सिटी फेज-एक स्कूल - 5.00
आईटी सिटी सेक्टर-82 एल्फा स्कूल - 5.00
कम्युनिटी सेंटर में होगी नीलामी
गमाडा अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक नीलामी 22 सितंबर को सेक्टर -70 स्थित कम्युनिटी सेंटर में होगी। नीलामी ठीक दस बजे से शुरू हो जाएगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोग साइट्स के हिसाब से रखी रिफंडएबल फी जमा करवानी होगी। इसके बाद ही नीलामी में बोली दे पाएंगे।