{"_id":"28638e47e51283c017f805fdff9a365d","slug":"glitzy-kalash-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका में धूमधाम से निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका में धूमधाम से निकली कलश यात्रा
अमर उजाला, कालका
Updated Sat, 23 Nov 2013 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के धोबी मोहल्ले में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में बाबा बालक नाथ की मूर्ति स्थापना की गई। मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया था।
विज्ञापन
मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में दोपहर को बैंड बाजों और नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर से शुरू होकर पूरे शहर में होती हुई वापस मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई।
मंदिर के पुजारी सौभाग्य देवी ने बताया कि मूर्ति स्थापना से पहले सुबह मंदिर में पूजा-पाठ और हवन किया गया। रविवार को मंदिर में भंडारा लगाया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व पार्षद सतीश भट्ट, मीतू, मेघा, राधिका, अनिल सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।