फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Give detailed information about PM retirement to vendors: Commissioner

वेंडरों को पीएम सेवानिधि के बारे में विस्तृत जानकारी दें : कमिश्नर

Thu, 22 Oct 2020 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Give detailed information about PM retirement to vendors: Commissioner
चंडीगढ़। नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने बुधवार को पीएम सेवानिधि योजना की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कमिश्नर ने कहा कि वेंडरों को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दें, ताकि उन्हें इस बारे में बेहतर तरीके से जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया अब तक लगभग 950 वेंडरों ने इस योजना के तहत 10 हजार रुपये का लोन लिया है। स्ट्रीट वेंडर विभाग अलग-अलग जगह शिविर लगाकर लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। कुछ लोगों के पुराने बकाया होने का कारण लोन मंजूर नहीं हो पा रहा है। उस समस्या का भी टीम समाधान कर रही है। बैठक में एक समस्या पर चर्चा हुई कि कुछ वेंडरों के खाते में कम पैसे आए। जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि उनके खाते में बैंक के मानक से कम पैसे थे। इस कारण बैंक ने लोन का पैसा आते ही अपना जुर्माना काट लिया। इस संबंध में भी वेंडरों को जानकारी दी जा रही है ताकि अन्य लोगों के साथ यह समस्या न हो। बैठक में संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा, समाज विकास अधिकारी विवेक त्रिवेदी, अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के उपनिरीक्षक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed