फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Give bill of goods and Will help in the development of the country : Assistant Commissioner

सामान का बिल देने से देश के विकास में देंगे सहयोग

Thu, 13 Feb 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Give bill of goods and Will help in the development of the country : Assistant Commissioner
चंडीगढ़। वस्तु एवं सेवाकर विभाग की ‘अपना बिल लेना न भूलें’ मुहिम जारी है। सेक्टर 41 के मार्केट में बुधवार को वस्तु एवं सेवाकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आरके चौधरी ने व्यापारियों को ग्राहकों को बिल देने को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बिल देने के फायदे भी बताए।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर ने कहा कि बिल देने से व्यापारी देश के विकास में होने वाले कार्यों में सीधा सहयोग करता है। 200 रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर ग्राहक को बिल देना व्यापारी की जिम्मेदारी है। यदि कोई व्यापारी खरीद का बिल नहीं देता है तो उसके खिलाफ सख्त कानून का प्रावधान है। वहीं ग्राहक की जिम्मेदारी भी उतनी ही है, जितनी व्यापारी की। ऐसा न करने पर 25 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर ने व्यापारियों के सवालों के जवाब भी दिए। इस मौके पर सदर बाजार-41 के प्रधान सुनील जैन ने विभागीय अधिकारियों की ओर से दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में रामकुमार, पंकज गोयल, मेहरचंद, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान अनिल बोहरा सहित अन्य व्यापारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed