{"_id":"5d71f6cd8ebc3e01463f29bb","slug":"give-advice-to-save-water-under-competition-by-nagar-nigam-chandigarh-smart-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में ‘जल संरक्षण हैकथॉन’ प्रतियोगिता, पानी बचाने के लिए सुझाव दीजिए, पुरस्कार पाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में ‘जल संरक्षण हैकथॉन’ प्रतियोगिता, पानी बचाने के लिए सुझाव दीजिए, पुरस्कार पाइए
Fri, 06 Sep 2019 11:34 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Save Water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी बचाने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ऑफिस और नगर निगम चंडीगढ़ मिलकर ‘जल संरक्षण हैकथॉन’ का आयोजन कर रहे हैं। अभियान के तहत सभी स्कूल व कॉलेज के छात्र छात्राओं समेत प्रत्येक वर्ग के लोग पानी संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए अपने सुझाव दे सकते हैं। बेहतर सुझावों को नगर निगम शहर में लागू करेगा साथ ही विजेताओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा।
नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि वीरवार को स्मार्ट सिटी में बैठक आयोजित की, जिसमें तय किया गया कि युवाओं और शहर के लोगों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक करने को अभियान चलाया जाए। इसमें स्कूल व कॉलेज के छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं एक ग्रुप सभी आयु वर्ग के लिए होगा।
प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 25 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 15 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 10 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में मिलने वाले बेहतर सुझावों को नगर निगम शहर में लागू करेगा, ताकि पानी का स्तर बढ़ाया जा सके। इसके लिए अंतिम तिथि 27 सितंबर है।
विज्ञापन
परिणाम 2 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए (mcchandigarh.gov.in) पर संपर्क कर सकते हैं।