फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girls could not get hostel in PU

Chandigarh News: पीयू में लड़कियों को नहीं मिल पाया छात्रावास

Sat, 15 Apr 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Girls could not get hostel in PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में लड़कियों के छात्रावास को लेकर हर साल समस्याएं आती हैं। पीयू में मेरिट के आधार पर छात्रावास में सीटें आवंटित की जाती हैं। लड़कियों की संख्या अधिक है, लेकिन उसके मुकाबले यूनिवर्सिटी में छात्रावास नहीं हैं। मेरिट में भी टॉप 10-12 लड़कियों को ही यूनिवर्सिटी में मुश्किल से छात्रावास मिल पाता है, अन्य लड़कियों को बाहर महंगे दामों पर पीजी और फ्लैट लेकर रहने को मजबूर होना पड़ता है। छात्रावास में सीटें बढ़ाने के लिए अलग-अलग छात्र संगठन कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। सीवाईएसएस ने छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करते ही नए छात्रावास के निर्माण की घोषणा की थी। इस माह सत्र खत्म हो रहा है, लेकिन पंजाब की आप सरकार ने पीयू को छात्रावास के लिए बजट अभी भी जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने किया था दो छात्रावासों का दावा
पंजाब सरकार के तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने पीयू छात्रसंघ के चुनावों में छात्रों को पंजाब सरकार की ओर से दो छात्रावास बनवाए जाने का वायदा किया था। इसको लेकर पीयू और पंजाब सरकार के अधिकारियों की हुई बैठक में छात्रावासों के निर्माण की लागत 40 से 45 करोड़ रुपये तय की गई थी। पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ (पीयूसीएससी) के अध्यक्ष आयुष खटकड़ के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री गुरमीत हेयर मुख्यातिथि थे। उन्होंने इस दौरान घोषणा की थी कि छात्रों की मांग और घोषणापत्र के अनुसार पंजाब सरकार पीयू को दो छात्रावासों के लिए ग्रांट देगी और छात्रों को आ रही समस्याओं में हरसंभव मदद करेगी। पीयू ने आर्किटेक्ट विभाग के साथ सलाह कर छात्रावासों के निर्माण के लिए बजट तय कर सरकार को सूचित कर दिया था। पंजाब बजट से पहले इस संबंध में पीयू के अधिकारियों के साथ कई बैठकें भी की गईं लेकिन पंजाब सरकार की ओर से बजट को लेकर पीयू को कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। पंजाब यूनिवर्सिटी अभी भी पंजाब सरकार के जवाब के इंतजार में हैं।
विज्ञापन



20 अप्रैल को जारी करवाएंगे छात्रावास की ग्रांट
सीवाईएसएस की ओर से 18 से 20 अप्रैल को कल्चरल फेस्ट आयोजित करवाया जा रहा है। 20 अप्रैल को पंजाब सरकार के प्रतिनिधि कार्यक्रम में मुख्यातिथि रहेंगे, इसमें पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने की भी उम्मीद है। इस दौरान छात्रावास को लेकर जारी किया जाएगा। -- आयुष खटकर, अध्यक्ष, पीयू छात्र संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed