फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl students of government schools of Punjab will go to Japan

Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों की छात्राएं जाएंगी जापान, 10 से 16 दिसंबर तक वहां रहेंगी

Thu, 07 Dec 2023 10:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Dec 2023 10:46 AM IST
सार

टूर के लिए चुनी गईं छात्राओं का सारा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। वहीं, आठ दिसंबर को ये छात्राएं दिल्ली जाएंगी। वहां पर एनसीईआरटी कैंपस में इनका ओरिएंटेशन प्रोग्राम होगा।

विज्ञापन
Girl students of government schools of Punjab will go to Japan
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही आठ छात्राओं का चयन जापान दौरे के लिए हुआ है। वे जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 10 से 16 दिसंबर तक जापान में रहेंगी। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि ये छात्राएं इस समय साइंस ग्रुप की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने इन छात्राओं को वहां पर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए चुने जाने पर बधाई दी। साथ ही उम्मीद जताई है कि अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। 

विज्ञापन

इन छात्राओं को चुना गया

प्रोग्राम के लिए चुनी गईं छात्राओं में स्कूल ऑफ एमिनेंस मानसा की छात्रा हरमनदीप कौर, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल भवानीगढ़ की जसमीत कौर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मॉडल टाउन पटियाला की संजना, मेरिटोरियस स्कूल बठिंडा की सपना, स्कूल ऑफ एमिनेंस कपूरथला की छात्रा निशा रानी, मेरिटोरियस स्कूल फिरोजपुर की छात्रा गुरविंदर कौर, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मौड़ मंडी की दीपिका और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल रंधावा मसंदां जालंधर की छात्रा ख्वाहिश शामिल हैं।

विज्ञापन

पहले दिल्ली में होगा ओरिएंटेशन प्रोग्राम

इस टूर के लिए चुनी गईं छात्राओं का सारा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। वहीं, आठ दिसंबर को ये छात्राएं दिल्ली जाएंगी। वहां पर एनसीईआरटी कैंपस में इनका ओरिएंटेशन प्रोग्राम होगा। छात्राओं को कहा गया है कि वे गर्म कपड़े ज्यादा लेकर साथ जाएं, क्योंकि जापान में इस समय ठंड का मौसम है। वहीं, जापान में ज्यादातर उबला हुआ खाना मिलता है। ऐसे में विद्यार्थी अपने साथ मटि्ठयां, बिस्कुट और न खराब होने वाले बेकरी पदार्थ ले जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed