बेटी का सहपाठी से हुआ झगड़ा तो पिता करने लगा पड़ोसी छात्रा को परेशान, फंदा लगाकर दी जान
- 13 साल की लड़की के चचेरे भाई के बयान पर पड़ोसी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज।
- लड़की ने कमरे के अंदर फंदे पर लटककर दी जान।
- चचेरे भाई का आरोप साथ पढ़ने वाली पड़ोस की लड़की के साथ हुआ था झगड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंडली स्थित कालोनी में रहने वाली छात्रा ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के चचेरे भाई ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर उसकी बहन को परेशान करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है उनके पड़ोसी की बेटी भी उसकी बहन के साथ पढ़ती थी, जिसके साथ स्कूल में उसकी बहन का झगड़ा हो गया था। जिसके चलते पड़ोसी उसकी बहन को तंग करने लगा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शव को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
कुंडली स्थित कालोनी में परिजनों संग किराए पर रहने वाली अंशु (13) ने बुधवार को अपने घर के अंदर कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो उसे तुरंत नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मामले को लेकर अंशु के चचेरे भाई राकेश ने अपने पड़ोसी सोनू पर उसकी बहन को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। राकेश ने बताया कि सोनू की बेटी उसकी बहन के साथ स्कूल में पड़ती थी।
दोनों नाथूपुर स्थित एक ही स्कूल की छात्रा थी। उसकी बहन का सोनू की लड़की के साथ किसी को बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद से सोनू उसकी बहन को गली में आते-जाते परेशान करने लगा था। उन्होंने उसे समझाया भी था, लेकिन वह उसकी बहन को तंग करता रहा। उससे ही तंग आकर उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। जिस पर पुलिस ने राकेश के बयान पर सोनू के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लड़की ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दी है। उसके चचेरे भाई ने पड़ोसी पर उसकी बहन को परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोपी की बेटी और आत्महत्या करने वाली लड़की एक साथ पढ़ती थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में उनका झगड़ा होने के बाद आरोपी अपनी बेटी की मदद के नाम पर छात्रा को तंग करने लगा था। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रवींद्र कुमार एसएचओ, कुंडली।