रिसेप्शनिस्ट बनाने ले गया पर रेप कर दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर युवती को बुलाया और होटल ले जाकर उसका रेप कर दिया। जिला अदालत ने इस मामले में दोषी चरनजीत सिंह को सात साल कैद की सजा सुनाई है।
साथ ही दस हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में दोषी को पांच महीने जेल में और बिताने पड़ेंगे। अदालत ने सरकारी व बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया है। इस संबंधी थाना फेज-1 में 5 जून 2014 को दर्ज किया गया गया था।
पीड़ित लड़की की दास्तां सुनिए
पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसे नौकरी की तलाश थी तो वह फेज-5 में चरनजीत सिंह के संपर्क में आई। चरनजीत ने उसे कहा कि वह एक कंपनी में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी दिलवा देगा।
दोनों ने एक दूसरे को अपना मोबाइल नंबर दे दिया। चरनजीत सिंह ने उसी शाम छह बजे फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया। वह सेक्टर-40 में थी तो चरनजीत इनोवा कार लेकर उसे वहीं से लेने आ गया।
वह उसे फेज-5 में स्थित एक होटल में ले गया और वहां उसने उसके साथ दुराचार किया। उसके चंगुल से छूटने के बाद उसने सेक्टर-39 चंडीगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। मोहाली पुलिस ने उसके बयानों पर पर्चा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।