फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl living in Gurugram raped in hotel in Chandigarh

गुरुग्राम में रहने वाली युवती से चंडीगढ़ के होटल में दुष्कर्म

Sun, 24 Nov 2019 01:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Girl living in Gurugram raped in hotel in Chandigarh
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित एक होटल में गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद युवती जैसे-तैसे गुरुग्राम स्थित अपने घर पहुंची और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को चंडीगढ़ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। सेक्टर-17 थाना पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसके साथ चंडीगढ़ के होटल में दुष्कर्म हुआ है। बीते कुछ समय पहले उसकी दोस्ती हिसार निवासी एक युवक से हुई थी। इस दौरान युवक ने उसे झांसे में लेकर चंडीगढ़ बुलाया। आरोप है कि युवक उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी 376 के तहत मामला दर्ज किया है। 25 वर्षीय पीड़िता गुरुग्राम स्थित एक घर में बेबी केयर का काम करती है और मूलरूप से झारखंड निवासी है।
विज्ञापन

बताया गया कि पीड़िता का दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस टीम अगले दोे दिनों में पीड़िता का बयान दर्ज करने दिल्ली रवाना होगी। इसके बाद वहीं पर मजिस्ट्रेट के समक्ष युवती का 164 के तहत बयान दर्ज करवाए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed