फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl jumped from GMCH-32, seventh floor, died

जीएमसीएच-32 में सातवीं मंजिल से कूदी युवती, मौत

Sun, 18 Oct 2020 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Girl jumped from GMCH-32, seventh floor, died
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 स्थित सी ब्लॉक में 27 वर्षीय युवती ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। युवती दूसरी मंजिल पर बैठे दो लोगों पर गिरी। इस कारण एक व्यक्ति का पैर टूट गया, वहीं दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्टाफ तीनों को तत्काल इमरजेंसी में ले गया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो लोगों का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतका की पहचान अन्नू पुत्री सरवन कुमार हरियाणा के कैथल जिला की पिहोवा तहसील निवासी के रूप में हुई है। वह इस समय परिवार के साथ रोहतक में रह रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुबह लगभग 11 बजे सूचना मिली कि एक युवती ने जीएमसीएच-32 की बिल्डिंग से छलांग लगा दी है। मौके पर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस ने युवती के बैग की तलाशी ली। बैग में आधार कार्ड, पैनकार्ड, 10वीं की अंकसूची, मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल से नंबर लेकर किसी तरह परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार दूसरी मंजिल पर जीएमसीएच-32 में भर्ती दो मरीजों के तामीरदार बैठे थे। युवती उनके ऊपर गिर गई। दोनों को गंभीर चोट आई है। दोनों का फिलहाल इलाज चल रहा है। लड़की के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अब कोरोना टेस्ट के बाद पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

इन सवालों के जवाब में जुटी पुलिस
लड़की चंडीगढ़ क्यों आई थी।
जीएमसीएच-32 में किसी से मिलने आई थी या अन्य किसी काम से यहां पहुंची।
खुद कूदी या उस मंजिल पर कोई और भी उसके साथ मौजूद था।
परिजनों से झूठ बोलकर क्यों आई थी।
परिजनों का कहना है कि कोई समस्या नहीं थी, फिर आत्मघाती कदम उठाने का क्या कारण है।
घर वालों को बताया- पिहोवा जा रही हूं
पुलिस के अनुसार युवती रोहतक में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसे विदेश जाना था, इसलिए वह पिहोवा के एक इंस्टीट्यूट में पढ़ रही थी। उसने घर वालों को बताया कि वह पिहोवा जा रही है। पुलिस के अनुसार घर वाले किसी भी समस्या व झगड़े से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अन्नू खुश थी, कहीं किसी से कोई समस्या नहीं थी। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि वह दिल्ली से कुछ दिन पहले ही अपनी मां के साथ लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या का केंद्र बन रहा जीएमसीएच-32
जीएमसीएच-32 धीरे-धीरे आत्महत्या का केंद्र बनता जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर यहां की इमारत से लोग छलांग लगा दे रहे हैं। कुछ दिन पहले एक मरीज ने यहां से छलांग लगा दी थी जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। उसके अगले ही दिन एक और व्यक्ति ने इमारत की खिड़की से कूदने की कोशिश की, हालांकि उसे बचा लिया गया। अब यह तीसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed