फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl filed case against groom and refused to marry him due to demand of more cash money with car

विदाई से ठीक पहले दूल्हे को लगे दो झटके, एक दुल्हन ने तो दूजा पुलिस ने दिया

Sat, 25 Feb 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sat, 25 Feb 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
girl filed case against groom and refused to marry him due to demand of more cash money with car
दुल्हन ने किया शादी से इंकार, दहेज का केस दर्ज कराया
विदाई होने से ठीक पहले दूल्हे ने ऐसी हरकत की दी कि उसे एक साथ दो झटके लगे। एक दुल्हन ने दिया और दूजा पुलिस ने।  घटना हरियाणा के करनाल की है।
विज्ञापन


असंध में एक शादी के दौरान उस समय हंगाम हो गया, जब दूल्हे ने मौके पर पैसों की मांग कर दी। दुल्हन वालों ने एक चैक काटकर दिया तो उसे भी फाड़कर लड़की के भाई के मुंह पर दे मारा। यह देखकर लड़की भड़क गई और उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बात पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लड़की की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इस तरह हुआ शादी में हंगामा

girl filed case against groom and refused to marry him due to demand of more cash money with car
दुल्हन ने किया शादी से इंकार, दहेज का केस दर्ज कराया
असंध थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि गांव बस्सी की एक लड़की की शादी कुरुक्षेत्र के गांव मैसी के लड़के से होनी थी। बारात भी पहुंच गई, लेकिन ऐन मौके पर दूल्हा कार मांगने लगा।

लड़की वालों ने कहा कि कार पहले बुक करानी पड़ती है।इसलिए उन्होंने लड़के को चार लाख का चैक काटकर दे दिया, लेकिन उसने यह फाड़कर दुल्हन के भाई के मुंह पर दे मारा। यह देख वहां हंगामा हो गया। दुल्हन ने भी दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया।

मामला बढ़ता देखकर पुलिस बुलाई गई। काफी देर तक हंगामा हुआ। इसके बाद देर रात लड़की के पिता ने दूल्हे, उसकी मां, बहन व जीजा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed