फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl falls into bucket filled with water while playing, dies due to drowning

Chandigarh News: खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में गिर बच्ची, डूबने से मौत

Wed, 15 May 2024 05:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Girl falls into bucket filled with water while playing, dies due to drowning
चंडीगढ़। सेक्टर-47 स्थित एक मकान में खेलते-खेलते डेढ़ साल की बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। बच्ची की डूबने से मौत हो गई। पहले काफी देर तक परिजनों ने बच्ची को तलाशा फिर देखा तो बाल्टी में डूबी हुई थी। आनन-फानन में बच्ची को जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए गए बयान में विकास कुमार ने बताया कि वह किराए के मकान में रहता है। वह मकानों को पेंट करने का काम करता है, जबकि उसकी पत्नी कोठियों में खाना बनाने का काम करती है। उनकी 19 महीने की बेटी भावना सोमवार देर शाम बाल्टी में गिर गई। इस दौरान उसकी पत्नी घर में खाना बना रही थी और वह काम से घर लौट रहा था। बच्ची खेलते-खेलते घुटनों के बल चलते हुए पानी की भरी बाल्टी के पास चली गई और उसमें गिर गई। वह बाल्टी में ही डूब गई। पत्नी इधर उधर ढूंढने के बाद देखा तो भावना बाल्टी में डूबी हुई थी। आसपास के लोगों की मदद से वह तुरंत अपनी बच्ची को जीएमएसएच-16 की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने उनकी बेटी के पेट में भरा पानी निकालने का प्रयास किया लेकिन बच्ची की तब तक मौत हो चुकी थी। इसके बाद डाक्टरों ने सूचना पुलिस को दी। मंगलवार को कागजी कार्रवाई पूरी कर मृत बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया कि बाल्टी में डूबने से पेट में पानी भर जाने के कारण बच्ची की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed