{"_id":"e46a7196e1512d8934438e29251995e3","slug":"girl-died-after-falling-from-9th-floor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौवीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
Updated Mon, 20 Oct 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर वीआईपी मार्ग पर स्थित हालीवुड हाइट्स की नौंवी मंजिल गिरने से एक 23 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। मृतक लड़की की पहचान मंजू दैहन पुत्री स्व. सुच्चा सिंह वासी कैथल के रूप में हुई तथा वह मानसिक तौर से परेशान बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की यहां अपनी बुआ की लड़की को मिलने आई थी। रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को सुचना मिली कि एक लड़की हालीवुड हाइट्स सोसाइटी की नौंवी मंजिल से गिर गई।
विज्ञापन
मृतका की बहन ने बताया कि रात समय वह मंजू के साथ बातें कर रही थी तो इस दौरान मंजू उठकर बालकानी में चली गई तो इसके बाद जब वह सोने की तैयारी कर रही थी तो अचानक जोर से आवाज आई, जिसके बाद उसने वहां आकर देखा तो मंजू नीची गिरी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक लड़की के माता पिता नहीं हैं, जिसके कारण वह लंबे समय से परेशान थी।