{"_id":"5d3ea7158ebc3e6c987496b9","slug":"girl-child-fell-down-in-swimming-pool-uncle-saved-her-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः बच्ची स्वीमिंग पूल में गिर गई तो मौसा ने कूदकर उसकी जान बचाई, परिजनों ने दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः बच्ची स्वीमिंग पूल में गिर गई तो मौसा ने कूदकर उसकी जान बचाई, परिजनों ने दी शिकायत
Mon, 29 Jul 2019 01:28 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
Swimming Pool
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर 29 स्थित केंद्रीय स्कूल रेसा जिम एंड स्वीमिंग पूल में रविवार देर शाम एक पांच वर्षीय बच्ची पैर फिसलने से पानी में गिर गई। बच्ची के मौसा ने तत्काल पूल में कूदकर उसे तत्काल बाहर निकाल लिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद बच्ची के पिता ने जिम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस फिलहाल शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 29 निवासी प्रियांक्षी अपने मौसा पप्पन कुमार के साथ रेसा जिम एंड स्वीमिंग पूल गई थी। इस दौरान बच्ची के मौसा वहां मौजूद शिक्षकों से बात करने लगे। खेलते-खेलते बच्ची का पैर फिसल गया और वह स्वीमिंग पूल में गिर गई।
लोगों की आवाज सुनकर बच्ची के मौसा तत्काल स्वीमिंग पूल में कूदे और बच्ची को सही सलामत बाहर निकाल लिया। उसके बाद बच्ची के मौसा ने उसके पिता को फोन कर मामले की जानकारी दी। बच्ची के पिता ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूरी जानकारी ली। स्वीमिंग पूल की संचालिका सुशीला कादियान ने पुलिस को बताया कि शाम 7 बजकर 45 मिनट का मामला बताया जा रहा है। उस समय सभी के जाने का समय होता है इसलिए वहां कोच होने का कोई मतलब ही नहीं है। पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली हैं।
फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।