फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ghulam nabi azad becomes in charge of haryana congress

लोकसभा चुनावः गुलाम नबी आजाद बने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश संगठन में हो सकता फेरबदल

Thu, 24 Jan 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 24 Jan 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
Ghulam nabi azad becomes in charge of haryana congress
गुलाम नबी आजाद - फोटो : फाइल फोटो

लंबे समय से बगैर प्रभारी के चल रही हरियाणा कांग्रेस को प्रभारी मिल गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को हरियाणा कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। गुलाम नबी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकियों में गिने जाते हैं। पहले शकील अहमद हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी थे। इसके बाद कमलनाथ को यहां का प्रभार मिला, लेकिन गुटों में बंटी कांग्रेस एक न हो सकी।

विज्ञापन


अब रणदीप सुरजेवाला के चुनाव के चलते भले ही कांग्रेस हरियाणा में एकजुट नजर आ रही है, लेकिन अंदरूनी हालात किसी से छिपे नहीं हैं। जींद उपचुनाव में कांग्रेस नेताओं का एक मंच पर होना राहुल गांधी के अनुशासन के डंडे के कारण ही संभव हो पाया है। अन्यथा हुड्डा और तंवर खेमे की खींचतान किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन


तीन राज्यों में हुई जीत के बाद हरियाणा से कांग्रेस आलाकमान को सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं। ऐसे में कांग्रेस की अंदरूनी कलह कहीं हार का कारण न बन जाए। इस बात पर हरियाणा कांग्रेस के कई बड़े नेता राहुल गांधी को चेता भी चुके हैं। अब बहुत सूझबूझ के बाद गुलाम नबी को हरियाणा की कमान दी गई है। माना जा रहा है कि गुलाम नबी के हरियाणा प्रभारी बनने के बाद कांग्रेस छोड़ कर गए कुछ बड़े कांग्रेसी नेता भी पार्टी में वापस आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए प्रभारी के बाद फेरबदल संभव
हरियाणा में लोकसभा चुनाव सिर पर है, लेकिन संगठन नहीं है। जिला और ब्लाक स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है। ऐसे में संगठन में बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। संभव है हरियाणा के जींद उपचुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष भी बदला जाए। ऐसे में नया संगठन खड़ा करने की चुनौती भी नए प्रदेश अध्यक्ष के सामने होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed