फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ghar Ghar Rojgar, Online Counselling to Provide Job by Punjab Government

नौकरी पाने का सुनहरा मौका, अब ‘घर-घर रोजगार’ योजना में ऑनलाइन काउंसिलिंग से मिलेगी जॉब

Sat, 18 Jul 2020 10:19 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 18 Jul 2020 10:19 AM IST
सार

  • नौजवानों को जागरूक करने को वेबिनार का आयोजन
  • 25 हजार नौजावानों के शामिल होने की उम्मीद

विज्ञापन
Ghar Ghar Rojgar, Online Counselling to Provide Job by Punjab Government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

पंजाब सरकार ने कोविड महामारी के बावजूद अपनी महत्वाकांक्षी योजना ‘घर-घर रोजगार’ के अंतर्गत राज्य के नौजवानों को नौकरियां मुहैया करवाने के लिए काम में तेजी लाने और वैकल्पिक प्रबंध करने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए नौजवानों को विश्व भर के निजी क्षेत्र में काउंसिलिंग और नौकरियां प्रदान करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि रोजगार उत्पत्ति एवं प्रशिक्षण विभाग ने राज्य में नौकरी के इच्छुक नौजवानों को ऑनलाइन काउंसिलिंग और ऑनलाइन प्लेसमेंट संबंधी मौके प्रदान करने की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में कोविड महामारी के कारण पैदा हुई स्थिति के चलते पंजाब में भी नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के बारे में जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा 24 जुलाई को कोविड-19 के बाद नौकरियां प्राप्त करने में चुनौतियों और संभावनाओं के विषय पर वेबिनार आयोजित करवाया जा रहा है। इसमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, मेडिसन, फॉर्मेसी, ह्यूमैनिटीज, जनरल ग्रैजुएट जैसे बीसीए, बीबीए, बी. कॉम आदि से संबंधित 25000 नौजावानों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि वेबिनार को माइक्रोसॉफ्ट, एंसिस, वॉलमार्ट, पैप्सीको, डेल, अमेजन, बी एंड बी और डब्ल्यूएसएससी जैसी  कंपनियों के प्रसिद्ध लोगों द्वारा संबोधित किया जाएगा। रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, सचिव राहुल तिवारी और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वेबिनार के दौरान नौजवानों के साथ बातचीत करेंगे। यह वेबिनार 24 जुलाई को दोपहर 3 बजे दो सत्रों में करवाया जाएगा।


दोपहर 3 बजे 45 मिनट का पहला सत्र शुरू होगा और 1.15 घंटे का दूसरा सत्र शाम 3.45 पर शुरू होगा। वेबिनार में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक नौजवान विभाग के वेब पोर्टल http://pgrkam.com पर जाकर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed