फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ghar-Ghar Congress-Har Ghar Congress campaign will start from January 15 in Haryana

Haryana : 15 जनवरी से शुरू होगा ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान, दिल्ली और चंडीगढ़ में बनेंगे वार रूम

Thu, 11 Jan 2024 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Jan 2024 12:04 AM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। 15 जनवरी से हरियाणा में ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत होगी। इस दौरान कांग्रेस नेता जनता से सीधे संवाद करेंगे। वहीं महंगाई, बेरोजगारी और अपराध जैसे मुद्दे जनता के सामने पार्टी नेता उठाएंगे।  

विज्ञापन
Ghar-Ghar Congress-Har Ghar Congress campaign will start from January 15 in Haryana
हरियाणा कांग्रेस की जनरल हाउस की बैठक में पहुंचे नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में 15 जनवरी से ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान कांग्रेस की नीतियों और भाजपा-जजपा सरकार की नाकामियों का जन जन तक प्रचार किया जाएगा। जींद से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नारनौल से चौधरी उदयभान और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ और दिल्ली में पांच-पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए वार रूम स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


यह फैसला बुधवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी की जनरल हाउस की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया ने की। उन्होंने बताया कि हरियाणा कांग्रेस लगातार चुनावी मोड में कार्य कर रही है। 14 जनवरी से राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के अगले ही दिन हरियाणा कांग्रेस की तरफ से नए अभियान की शुरुआत कर दी जाएगी। इसके तहत वोटर्स से वन टू वन संवाद स्थापित किया जाएगा। इस दौरान महंगाई, बेरोजागरी, अपराध और महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा जाएगा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में ताबड़तोड़ जॉइनिंग हो रही हैं। अब तक अन्य दलों से 37 पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन

वार रूम के चेयरमैन होंगे धनखड़ और हुड्डा

प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने बताया कि नए अभियान के तहत बूथ लेवल पर 31-31 लोगों की कमेटी बनेगी। ये बोगस वोटों को कटवाएगी, लोगों की समस्याओं को उठाएगी और इनको पार्टी से जोड़ेगी। वहीं, लोकलभा चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से दिल्ली और चंडीगढ़ में पांच-पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए वार रूम बनाए जाएंगे। दिल्ली वार रूम का चेयरमैन जयदीप धनखड़ और को-चेयरमैन अमित यादव व अजय छिकारा को बनाया गया है। चंडीगढ़ वार रूम का चेयरमैन चांदवीर हुड्डा और को-चेयरमैन रविंद्र रावल व पवन जैन को बनाया गया है। इसके अंतर्गत 30 कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे, जो सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों विभिन्न जिम्मेदारियों को संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed