फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Get the broken roads and banks of rivers strengthened

टूटी सड़कों और नदियों के किनारों को मजबूत करवाएं अधिकारी : दुष्यंत

Thu, 27 Jul 2023 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Get the broken roads and banks of rivers strengthened
उपमुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदियों के किनारों को मजबूत किया जाए और जहां-जहां सड़कें टूटी हुई हैं, उनको जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। उन्होंने सिरसा जिला के गांव ओटू से लेकर जीवननगर-रानियां रोड की तरफ जाने वाली घग्घर नदी के दोनों किनारों को मजबूत करने और इन किनारों की मोटाई बढ़ाकर उन पर सड़क बनाने के भी निर्देश दिए। डिप्टी सीएम बुधवार को यहां लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हाल में आई बाढ़ से प्रभावित गांव, खेत-खलिहानों के अलावा नदियों, सड़कों और सरकारी विश्राम गृहों आदि को हुए नुकसान के बारे में रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि राज्य के 12 जिलों में आई बाढ़ एवं कुछ अन्य जिलों के हिस्सों में हुई तेज बारिश के कारण पानी के बहाव से हाइवे सहित कई सड़कों को नुकसान हुआ है। डिप्टी सीएम ने इन सड़कों को शीघ्र ठीक करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के लोगों के आवागमन को सुविधाजनक करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है और इसके लिए धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने ने प्रदेश से गुजरने वाली नदियों की बाढ़ की रिपोर्ट लेते हुए कहा कि जहां-जहां आवश्यकता है, वहां-वहां नदियों और नहरों के किनारों को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि किनारे चौड़े और मजबूत होने से मॉनिटरिंग करने और यातायात के लिए भी प्रयोग किया जा सकेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि घग्घर नदी, जो सिरसा जिला के गांव ओटू से लेकर जीवन नगर-रानियां रोड (राजस्थान बॉर्डर की तरफ जाने वाली सड़क) की ओर जाती है, के किनारों को और अधिक चौड़ा करके मजबूत किया जाए। इन चौड़े किनारों पर सड़क भी बनाई जाए। इससे जहां क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव बाढ़ के भय से मुक्त हो जाएंगे, वहीं इस सड़क का उपयोग यातायात के लिए भी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed