{"_id":"5b0798ab4f1c1b9d6e8b4760","slug":"geeta-phogat-ritu-phogat-sangeeta-phogat-will-playe-in-asian-games-ban-on-babita-phogat","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 फोगाट बहनों ने मांगी माफी, एशियन गेम्स में खेलने का रास्ता खुला, बबीता पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 फोगाट बहनों ने मांगी माफी, एशियन गेम्स में खेलने का रास्ता खुला, बबीता पर प्रतिबंध
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Fri, 25 May 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
phogat sisters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फौगाट बहनों गीता, रितु व संगीता को भारतीय कुश्ती संघ से माफी मिल गई है और इन पर एशियन गेम्स के लिए लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया गया है। गीता फौगाट ने चोट लगने पर इलाज कराने के कारण कैंप में नहीं पहुंच पाने की बात कही है। वहीं रितु व संगीता ने विदेश में प्रैक्टिस करने जाने के लिए वीजा बनवाने में व्यस्त होने के कारण कैंप में नहीं पहुंचने की बात बताई है। इन तीनों ने यह गलती जरूर मानी है कि उनकी ओर से समय पर कैंप में शामिल नहीं होने की सूचना भारतीय कुश्ती संघ को नहीं दी गई है। अब प्रतिबंध हटते ही गीता फौगाट कैंप में पहुंच गई हैं।
बबीता पर प्रतिबंध लगा रहेगा, क्योंकि उसने अभी तक संघ को लिखित में कोई जवाब नहीं भेजा है और अपनी गलती भी नहीं मानी है। एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए लखनऊ में 10 अप्रैल से महिला पहलवानों का कैंप शुरू हो गया था। जिसमें 53 महिला पहलवानों का नाम रखा गया था, लेकिन उसमें एक सप्ताह बाद भी 34 पहलवान ही पहुंच सकी थीं। नेशनल कैंप से गायब रही ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक समेत अन्य पहलवानों ने कैंप में शामिल नहीं होने का कारण बताते हुए लिखित सूचना भेज दी थी।
लेकिन फौगाट बहनों गीता, बबीता, रितु, संगीता नेशनल कैंप में शामिल नहीं हुई थीं और उनकी ओर से कोई लिखित सूचना भी संघ को नहीं भेजी गई थी। इस कारण भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए चारों फौगाट बहनों पर एशियन गेम्स के लिए बैन लगा दिया था। अब गीता, रितु व संगीता ने कैंप में शामिल नहीं होने का कारण लिखित में बताते हुए गलती मानी है, जिससे इन सभी का प्रतिबंध हटा दिया गया है। वहीं बबीता फौगाट ने अब भी संघ को कोई जानकारी नहीं दी है, जिससे उसपर प्रतिबंध लगा रहेगा।
विज्ञापन
भारतीय महिला कुश्ती टीम के चीफ कोच कुलदीप मलिक ने बताया कि संघ से प्रतिबंध हटाए जाते ही गीता कैंप में पहुंच गई है। वहीं रितु व संगीता भी अब कैंप में शामिल हो सकती है, लेकिन वह अभी तक कैंप में नहीं पहुंची है।
नेशनल कैंप से बिना सूचना के गायब रहने वाली गीता, बबीता, रितु, संगीता समेत अन्य 11 पहलवानों पर एशियन गेम्स के लिए प्रतिबंध लगाया गया था। अब गीता, रितु व संगीता ने कैंप में नहीं आने का कारण बताते हुए गलती मानी है तो उनसे प्रतिबंध हटा दिया गया है जबकि बबीता ने कोई कारण नहीं बताया है तो उसपर प्रतिबंध लगा रहेगा।
- विनोद तोमर, जनरल सेक्रेटरी भारतीय कुश्ती संघ