फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gazal concert at kala bhawan

कलाभवन में गूंजी गजलें तो श्रोता मंत्रमुग्ध

Mon, 26 May 2014 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 May 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
gazal concert at kala bhawan

ये रात ये चांदनी फिर कहां... तेरे इश्क की इंतेहां... जैसी प्रसिद्ध गजलें जब पंजाब कला भवन में गूंजी तो श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। यह गजलों की शाम का आयोजन किया पंजाब संगीत नाटक अकादमी ने।

विज्ञापन


इस साप्ताहिक कार्यक्रम में अपनी मधुर आवाज को बिखेरा लुधियाना के गजल गायक रंधीर कंवल ने। उन्होंने श्रोताओं की मांग पर गजलें भी सुनाई। पंजाब संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर और प्रसिद्ध नाटककार आत्मजीत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  
विज्ञापन


लुधियाना के रंधीर कंवल ने अपना कार्यक्रम शुरू किया मिर्जा गालिब की गजल ये ना थी हमारी किस्मत कि मिशाल-ए-यार होता से। इसके बाद उन्होंने इंकबाल की गजल तेरे इश्क की इंतेहा चाहता हूं... सुनाई। फिर शिव बाटलवी का गीत कि पुछदे हो हाल फकीरां दा सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सुरजीत पात्र का गीत कोई लंघ्या हवा बनके सुनाया। इसके बाद मीर तकी मीर का यारो मुझे माफ करो मैं नशे में हूं गीत सुनाया। उन्होंने शाह हुसैन का सूफी कलाम नी मैं किन्नू आंख्खा दर्द विछोड़े दा हाल के बाद साहिर का प्रसिद्ध गीत ये रात ये चांदनी फिर कहां सुनाकर सबका मन मोह लिया।

अंत में उन्होंने राजेंद्रनाथ की गजल तेरी खुशबू में बसे खत मैं गंगा में बहा आऊं सुनाई। इस दौरान उनके साथ तबले पर संगत दी लुधियाना के ही परमजोत सिंह ने, की बोर्ड पर जफर मिर्जा नियाजी और दिलरुबा पर संदीप सिंह के साथ बांसुरी पर मोहित जस्सल रहे।


परमजोत ने 13 घंटे तक बजाया तबला
तबले पर संगत देने वाले लुधियाना से आए परमजोत सिंह का रिकार्ड जबरदस्त है। वह न तो तबला बजाते हुए थकते हैं न ही परेशान होते हैं। उनकी इसी खूबी ने उनको बना दिया है गिनीज वर्ल्ड बुक रिकार्ड होल्डर। उन्होंने तीन सौ तेरह घंटे तक लगातार तबला बजाकर यह रिकार्ड बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed