{"_id":"639ca09337e39d1d8e2e473d","slug":"gaurav-and-kunal-avoided-the-defeat-of-chandigarh-chandigarh-news-pkl471544745","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गौरव और कुणाल ने टाली चंडीगढ़ की हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गौरव और कुणाल ने टाली चंडीगढ़ की हार
विज्ञापन
रणजी मैच के दौरान चंडीगढ़ और पंजाब के खिलाड़ी
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। गौरव पुरी और कुणाल महाजन की पारियों की बदौलत रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ की टीम पंजाब के खिलाफ अपने मुकाबले को ड्रा करवाने में सफल रही। मुल्लांपुर स्थित पीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब के 586 के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए लंच के बाद तक चंडीगढ़ ने 389 बनाकर हार के संकट को टाला।
दूसरी पारी में चंडीगढ़ ने ड्रिंक्स ब्रेक के बाद जल्दी-जल्दी विकेट खो दिए। पहली पारी में बढ़त के आधार पर पंजाब को 3 अंक जबकि चंडीगढ़ को 1 अंक मिला। इससे पूर्व चंडीगढ़ ने अपने ओवरनाइट स्कोर 310/6 से आगे खेलते हुए अभी दस रन ही जोड़े थे कि गुरिंद्र सिंह (17) अपना विकेट गंवा बैठे। दूसरे छोर पर अडिग अर्जित सिंह ने न केवल अपना शतक पूरा किया बल्कि संदीप शर्मा के साथ 259 गेंदों पर 60 रनों की साझेदारी कर विपक्षी गेंदबाजों को विकेट के लिए खूब तरसाया। विनय चौधरी ने इस साझेदारी को तोड़ा। 139 गेंदों को सामना कर चुके संदीप शर्मा 9 रन बनाकर आउट हुए। इससे स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 380 हुआ। लंच के बाद बलतेज सिंह ने गौरव पुरी की साहसिक पारी का अंत किया। गौरव ने 304 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौकों की मदद से 131 रन बनाए। जगजीत संधू (1) और नाबाद रोहित ढांडा (7) के साथ चंडीगढ़ 174.2 ओवर खेल 389 रन बना पाया। पंजाब की ओर से बलतेज सिंह (3/48) ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि सनवीर (2/36) और मंयक मारकंडेय (2/95) ने दो-दो विकेट लिये।
197 रनों से पिछड़ने के बाद चंडीगढ़ की दूसरी पारी की शुरूआत भी बेहद निराशाजनक रही। पहली दो गेंदों पर बलतेज सिंह ने मोहम्मद अर्सलन खान (0) और कप्तान मनन वोहरा (0) को आउट कर दिया। बलतेज को तीसरी सफलता अर्जित सिंह (10) के रूप में मिली जिससे स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 25 हुआ। विनय ने पारी के 14वें ओवर में भागमेंदर लादेर (0) और गौरव पुरी (0) को आउट किया जिससे चंडीगढ़ की आधी टीम 34 रनों पर धराशाई हो गई। इसके बाद अंकित कौशिक और कुनाल महाजन 47 रनों की साझेदारी कर पंजाब के गेंदबाजों पर हावी रहे और उन्हें मैच में वापसी नहीं करने दी। अंकित 49 रन बनाकर आउट हुए। कुणाल महाजन 25 रन और संदीप शर्मा 5 रन बनाकर नाबाद रहे। चंडीगढ़ ने छह विकेट पर 96 रन बनाकर मैच को ड्रा किया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ का अगला मैच 20 दिसंबर से मेजबान मध्य प्रदेश के साथ इंदौर में होगा।