फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gas cylinder leak, woman burn

सिलेंडर में आग लगी, महिला व बेटा झुलसे

Fri, 26 Dec 2014 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 26 Dec 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
gas cylinder leak, woman burn

फेज-11 में वीरवार दोपहर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब गैस सिलेंडर ठीक करते हुए अचानक गैस लीक हो गई और आग लग गई। आग की चपेट में घर की मालकिन सोनिया व बेटा रवि आ गए।

विज्ञापन


आग से सोनिया का चेहरा और पांव पूरी तरह झुलस गए। जबकि बेटे को भी नुकसान पहुंचा है। घायलों को तुरंत फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस गैस ठीक करने आए विजय और अशोक को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।
विज्ञापन


घायल महिला के पति संजीव कुमार ने बताया कि वह ऑटो चलाते हैं। उन्होंने किराए पर घर लिया हुआ है। बुधवार सुबह उनके गैस सिलेंडर से गैस लीक होने की बदबू आ रही थी। इसी बीच उन्होंने गैस कंपनी की हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। इसके बाद कंपनी का एक मुलाजिम सिलेंडर को देखने पहुंचा। उसने बताया कि रेगुलेटर में खराबी है और जरूरी मरम्मत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह वापिस चला गया। दोपहर में गैस एजेंसी के दो मुलाजिम रेगुलेटर ठीक करने आए। वे रसोई घर में ही रैगुलेटर ठीक कर रहे थे। उन्होंने पास में मोमबत्ती भी जलाई हुुई थी। इस दौरान जब वे रैगुलेटर को हटाने लगे तो अचानक तेजी से गैस लीक हुई।

गैस तुरंत मोमबत्ती के संपर्क में आ गई। इससे रसोई घर में आग लग गई। इसी बीच सोनिया भी आग की चपेट में आ गई। आग पहले सोनिया के कपड़ों को लगी। इसके बाद उसके चेहरे और पैरों को भी चपेट में लिया। साथ ही उनका बेटा भी आग की चपेट में आ गया।


मौके पर परिवार ने आग पर काबू पाया। साथ ही घटना के बारे में पुलिस और गैस एजेंसी को सूचित किया। मौके पर थाना फेज-11 की पुलिस, वुमेन हेल्पलाइन पुलिस व गैस कंपनी के मालिक कर्नल एसएस सिद्धू पहुंच गए। महिला व उसके बेटे का सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed