फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gas connections will be available every women, who below poverty line

नए साल पर मोदी सरकार ने दी एक और सौगात, अब इन महिलाओं को मिलेगा गैस कनेक्शन

Thu, 27 Dec 2018 05:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Dec 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
Gas connections will be available every women, who below poverty line
सांकेतिक तस्वीर

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को नए साल में केंद्र सरकार की ओर से सौगात मिलने जा रही है। अब उज्ज्वला योजना के तहत देश में सात नई श्रेणियों की महिलाओं को घरेलू गैस का कनेक्शन सस्ते दामों में मिलेगा। भारत सरकार के तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों पर इंडियन ऑयल कारपोरेशन के चंडीगढ़ मुख्यालय ने बुधवार को पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर राज्यों के लिए एक साथ उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने योजना का विस्तार करते हुए अनुसूचित जाति व जनजाति, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई), अति पिछड़ा वर्ग, टी और एक्स टी, गार्डन ट्राइब्स और द्वीपों में रहने वाली गरीब महिलाओं को शामिल किया गया है। पहले इस श्रेणी की महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। 
विज्ञापन


इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए इंडियन ऑयल कारपोरेशन के मुख्य महाप्रबंधक संदीप जैन ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन कार्यालय के सभागार में बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) 12,800 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान के साथ शुरू की गई थी। इसमें मार्च 2019 तक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली पांच करोड़ महिलाओं को कनेक्शन दिए गए हैं। इसके अलावा मार्च 2020 तक तीन करोड़ अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन देने हैं। मंत्रालय ने करीब आठ माह पहले ही पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिला लाभार्थियों को लाभ

Gas connections will be available every women, who below poverty line
सांकेतिक तस्वीर

15 दिसंबर तक इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने पंजाब में 4.98 लाख  कनेक्शन, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन ने 3.86 लाख और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन 2.51 लाख कनेक्शन समेत कुल 11.36 लाख लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इसके अलावा पंजाब में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 76 फीसदी लाभार्थियों को जब-जब कनेक्शन रिलीज किए गए हैं वे एलपीजी सिलेंडर को रीफिल करवाने के लिए दोबारा लौटे हैं और औसतन प्रति व्यक्ति खप्त 4.57 रीफिल प्रति वर्ष है।

सीसीईए की बैठक में लिया गया निर्णय
हाल ही में खाना बनाने के लिए स्वच्छ ईंधन एलपीजी को देश के हर वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में कैबिनेट कमेटी आन इकोनॉमिक अफेयर्स (सीसीईए) ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में अपने एक नए फैसले द्वारा उन गरीब परिवारों को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन रिलीज करने का प्रावधान रखा है जो प्रथम चरण में इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं। 

ऐसे मिलेगा गैस कनेक्शन
इंडियन आयल कारपोरेशन के मुख्य महाप्रबंधक संदीप जैन ने बताया कि जो परिवार इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए थे, वे अब मात्र अपने केवाईसी यानी उपभोक्ता पहचान और आधार कार्ड विवरण के साथ-साथ आवेदक के बैंक खाते का ब्यौरा, परिवारजनों को आधार विवरण, राशन कार्ड और एसईसीसी के अनुसार निर्धारित 14 सूत्रीय मानदंड को जमा करवाकर इस योजना में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed