नए साल पर मोदी सरकार ने दी एक और सौगात, अब इन महिलाओं को मिलेगा गैस कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को नए साल में केंद्र सरकार की ओर से सौगात मिलने जा रही है। अब उज्ज्वला योजना के तहत देश में सात नई श्रेणियों की महिलाओं को घरेलू गैस का कनेक्शन सस्ते दामों में मिलेगा। भारत सरकार के तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों पर इंडियन ऑयल कारपोरेशन के चंडीगढ़ मुख्यालय ने बुधवार को पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर राज्यों के लिए एक साथ उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है।
केंद्र सरकार ने योजना का विस्तार करते हुए अनुसूचित जाति व जनजाति, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई), अति पिछड़ा वर्ग, टी और एक्स टी, गार्डन ट्राइब्स और द्वीपों में रहने वाली गरीब महिलाओं को शामिल किया गया है। पहले इस श्रेणी की महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिल रहा था।
इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए इंडियन ऑयल कारपोरेशन के मुख्य महाप्रबंधक संदीप जैन ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन कार्यालय के सभागार में बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) 12,800 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान के साथ शुरू की गई थी। इसमें मार्च 2019 तक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली पांच करोड़ महिलाओं को कनेक्शन दिए गए हैं। इसके अलावा मार्च 2020 तक तीन करोड़ अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन देने हैं। मंत्रालय ने करीब आठ माह पहले ही पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
ऐसे मिला लाभार्थियों को लाभ
15 दिसंबर तक इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने पंजाब में 4.98 लाख कनेक्शन, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन ने 3.86 लाख और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन 2.51 लाख कनेक्शन समेत कुल 11.36 लाख लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इसके अलावा पंजाब में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 76 फीसदी लाभार्थियों को जब-जब कनेक्शन रिलीज किए गए हैं वे एलपीजी सिलेंडर को रीफिल करवाने के लिए दोबारा लौटे हैं और औसतन प्रति व्यक्ति खप्त 4.57 रीफिल प्रति वर्ष है।
सीसीईए की बैठक में लिया गया निर्णय
हाल ही में खाना बनाने के लिए स्वच्छ ईंधन एलपीजी को देश के हर वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में कैबिनेट कमेटी आन इकोनॉमिक अफेयर्स (सीसीईए) ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में अपने एक नए फैसले द्वारा उन गरीब परिवारों को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन रिलीज करने का प्रावधान रखा है जो प्रथम चरण में इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं।
ऐसे मिलेगा गैस कनेक्शन
इंडियन आयल कारपोरेशन के मुख्य महाप्रबंधक संदीप जैन ने बताया कि जो परिवार इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए थे, वे अब मात्र अपने केवाईसी यानी उपभोक्ता पहचान और आधार कार्ड विवरण के साथ-साथ आवेदक के बैंक खाते का ब्यौरा, परिवारजनों को आधार विवरण, राशन कार्ड और एसईसीसी के अनुसार निर्धारित 14 सूत्रीय मानदंड को जमा करवाकर इस योजना में शामिल हो सकते हैं।