{"_id":"5dbc9ad38ebc3e93d100b5eb","slug":"garlic-rates-deteriorate-due-to-increase-in-demand-chandigarh-news-pkl355542344","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिमांड बढ़ने से बिगड़े लहसुन के रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिमांड बढ़ने से बिगड़े लहसुन के रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सर्दी आते ही ट्राइसिटी में लहसुन के रेट बिगड़ने लगे हैं। एक सप्ताह में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इन दिनों प्रतिदिन सेक्टर 26 की मंडी में छह से सात ट्रक लहसुन की खपत हो रही है। यही हाल रहा तो जल्द ही लहसुन के दाम 200 रुपये तक पहुंच जाएंगे।
अपने विशेष औषधीय गुण के कारण लहसुन की सर्दियों में डिमांड बढ़ जाती है। सर्दी बचाने में बेहद लाभप्रद होने की अपनी खासियत के साथ ही खाने का जायका भी लहसुन बढ़ाता है। इन गुणों के कारण ट्राईसिटी में भी इन दिनों लहसुन की डिमांड बढ़ गई है। डिमांड के अनुरुप मांग पूरी नहीं होने के कारण लहसुन के दामों में 25 से 30 फीसदी का इजाफा हो गया है। एक सप्ताह पूर्व सेक्टर 26 की मंडी में 150 से 160 रुपये किलो तक लहसुन की बिक्री हुई, लेकिन इन दिनों 180 से 190 तक दाम पहुंच गए हैं। स्मॉल बेजीटेबल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुर्जर ने बताया कि यदि मांग के अनुरुप लहसुन मंडी में नहीं पहुंचता है तो लहसुन के रेट और भी बढ़ने की आशंका है।
ट्राईसिटी को भा रहा है चाइना का लहसुन
ट्राईसिटी को चाइना का लहसुन खूब भा रहा है। सेक्टर 26 के थोक व्यापारियों ने बताया कि अपने विशेष गुणों के कारण चाइना के लहसुन की खूब डिमांड है। चाइना का लहसुन सामान्य लहसुन से आकार में बड़ा होता है। इसके साथ ही रंग में सफेद और महक में भी बेहद अच्छा बताया जाता है।