फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Garbage removal tender opened employees infected corona knock corporation MOH department

दो कर्मचारी संक्रमित आने से नहीं खुला कचरा हटाने वाला टेंडर, निगम के एमओएच विभाग में भी कोरोना की दस्तक

Tue, 15 Sep 2020 12:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Garbage removal tender opened employees infected corona knock corporation MOH department
चंडीगढ़। नगर निगम के एमओएच विभाग में सोमवार को 2 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए। इस कारण जेपी प्लांट से 25 मीट्रिक टन कचरा हटाने वाला टेंडर नहीं हो सका। अब यह टेंडर मंगलवार को खोला जाएगा।
विज्ञापन

एमओएच डॉ. एपी सिंह ने बताया कि दफ्तर में काम करने वाले 2 कर्मचारियों की पिछले कुछ दिनों से तबियत खराब थी। शनिवार को दोनों ने कोरोना जांच के लिए नमूने दिए थे। सोमवार को सुबह दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद तत्काल पूरे दफ्तर को सैनिटाइज कराया गया। वहीं इन दो कर्मचारियों के साथ बैठने वाले अन्य कर्मचारियों को भी जांच कराने के लिए कहा गया है। ऑफिस को तत्काल बंद कर दिया गया है। इस कारण जेपी प्लांट से 25 हजार मीट्रिक टन कचरा निकालने वाले टेंडर अलॉट नहीं हो सका। अब मंगलवार को देखा जाएगा कि कितनी कंपनी आई हैं। उसके बाद टेंडर अलॉट करने की प्रक्रिया की जाएगी। ज्ञात हो कि जेपी कचरा निस्तारण प्लांट के बेहतर संचालन के लिए मेयर राजबाला मलिक ने एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने रिपोर्ट में बताया था कि कचरे का बेहतर निस्तारण से पहले वहां पड़े कचरे को हटाना होगा। उससे काफी दुर्गंध आ रही है। उसके बाद सदन ने इस कचरे को हटाने के लिए टेंडर करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed