फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangsters are using drug money in kabaddi matches in Punjab

पंजाब में कबड्डी मैचों में ड्रग मनी लगा रहे गैंगस्टर, भगवानपुरिया ने बनाई ‘मेजर कबड्डी लीग’

Fri, 29 Nov 2019 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Nov 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gangsters are using drug money in kabaddi matches in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब में आयोजित होने वाली विभिन्न कबड्डी प्रतियोगिताओं में राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों द्वारा पैसा लगाया जा रहा है। यह खुलासा गुरुवार को पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता से मिले नॉर्थ इंडिया सर्किल कबड्डी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने किया। फेडरेशन के मुताबिक इन दिनों चर्चा में आए गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने जेल में रहते हुए ही पंजाब में अपना एक अलग फेडरेशन ‘मेजर कबड्डी लीग’ गठित कर लिया है। 

विज्ञापन


इसमें उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्हें राज्य की अन्य कबड्डी फेडरेशनों ने पॉजिटिव डोप टेस्ट के चलते प्रतिबंधित कर दिया है। यही नहीं गैंगस्टर और उसके साथियों द्वारा राज्य की कबड्डी फेडरेशनों को धमका कर दबाव बनाया जा रहा है कि उनके सुझाए खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में उतारा जाए। इसके पीछे भगवानपुरिया का मकसद अपने गिरोह का दायरा बढ़ाना और अपने साथ ताकतवर और दिलेर लोगों को जोड़ना है। 
विज्ञापन


उन्होंने डीजीपी से न सिर्फ कबड्डी मुकाबलों में गैंगस्टरों की संलिप्तता का खुलासा किया बल्कि ऐसे मोबाइल नंबर भी दिए जिनका इस्तेमाल गैंगस्टरों द्वारा किया जा रहा है। फेडरेशन की ओर से डीजीपी को दिए एक पत्र में कहा गया है कि 1999 तक पंजाब में तीन कबड्डी फेडरेशन सक्रिय थे और प्रतियोगिताओं का आयोजन करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में कबड्डी ज्यादा लोकप्रिय होने के कारण कई बड़े गैंगस्टर भी इस खेल से जुड़ गए जिनमें ए श्रेणी का गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया भी है। पत्र में कहा गया है कि इस समय भगवानपुरिया जेल में बंद है लेकिन वह जेल से फोन पर गिद्दड़बाहा में कबड्डी रैकेट चला रहा है। 

डोप टेस्ट में फेल होने के कारण इंटरनेशनल टूर्नामेंट में नहीं खेल पाते 
फेडरेशन का कहना है कि जग्गू भगवानपुरिया ने एक नई फेडरेशन ‘मेजर कबड्डी लीग’ का गठन किया है। इसमें उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया जिन्हें फेडरेशनों ने डोप टेस्ट में फेल होने के कारण प्रतिबंधित कर दिया था। प्रतिबंध के कारण ये खिलाड़ी विदेश तो खेलने जा सकते नहीं।

इस लिए इन्हें पंजाब में होने वाले टूर्नामेंटों में शामिल करवाने को भगवानपुरिया फेडरेशनों को धमकियां देता है क्योंकि राज्य में होने वाले मैचों में कोई डोप टेस्ट की बाध्यता नहीं है। इसके अलावा पिछले साल उसने गांव भगवानपुर में कबड्डी मुकाबले आयोजित कराए जिसके लिए ड्रग मनी का इस्तेमाल किया गया। पत्र में कहा गया है कि खिलाड़ियों ने ही फेडरेशन को यह जानकारी दी है।

न्यूजीलैंड के कंवल सिंह के जरिये चला रहा गैंग  
फेडरेशन का आरोप है कि भगवानपुरिया का साथी कंवल सिंह निवासी गांव सुक्खा राजू गुरदासपुर इस समय न्यूजीलैंड में रहता है। उसके जरिए ही भगवानपुरिया अपना रैकेट चला रहा है। उसी के एक अन्य साथी गुरविंदर सिंह बैंस ने 26 जून को होशियारपुर जिले के गांव मानक में फायरिंग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed