फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster of Punjab turned terrorist, Rinda sitting in Pakistan started taking command of Babbar Khalsa

आईएसआई की करतूत : पंजाब के गैंगस्टर को बना दिया आतंकी, बब्बर खालसा की कमान संभालने लगा पाकिस्तान में बैठा रिंदा

Fri, 06 May 2022 04:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 May 2022 04:39 AM IST
सार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने रिंदा की पीठ पर हाथ रख दिया है और यही वजह है कि रिंदा ड्रोन के जरिये हथियारों की खेप पंजाब में पहुंचाने लगा है। रिंदा गैंगस्टर रहा है और उसका पंजाब में जबरदस्त नेटवर्क है। हाल ही में जितनी आतंकी घटनाएं हुईं या नामी गैंगस्टरों के नाम सामने आए हैं, उनमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रिंदा का ही हाथ रहा है। गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बावा हो या जयपाल भुल्लर, सबके कनेक्शन रिंदा के साथ रहे हैं। 

विज्ञापन
Gangster of Punjab turned terrorist, Rinda sitting in Pakistan started taking command of Babbar Khalsa
Harvinder Singh Rinda - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब में गैंगस्टर रहा हरविंदर सिंह रिंदा पाकिस्तान में बब्बर खालसा के चीफ वधावा सिंह का दाहिना हाथ बनकर भारत में आतंकवाद को जिंदा करने के सपने संजो रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने रिंदा की पीठ पर हाथ रख दिया है और यही वजह है कि रिंदा ड्रोन के जरिये हथियारों की खेप पंजाब में पहुंचाने लगा है। रिंदा गैंगस्टर रहा है और उसका पंजाब में जबरदस्त नेटवर्क है। हाल ही में जितनी आतंकी घटनाएं हुईं या नामी गैंगस्टरों के नाम सामने आए हैं, उनमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रिंदा का ही हाथ रहा है। गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बावा हो या जयपाल भुल्लर, सबके कनेक्शन रिंदा के साथ रहे हैं। 

विज्ञापन


रिंदा ने ही न सिर्फ सेक्टर-38 में सरपंच की हत्या की थी, बल्कि पीयू में गोली भी चलाई थी। इसके अलावा कई हत्याओं के केस उस पर पंजाब और महाराष्ट्र में दर्ज हैं। यही नहीं रिंदा ने यूटी पुलिस के एक इंस्पेक्टर की हत्या करने की योजना बना रखी थी। शुरुआत से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा हरविंदर कभी छात्र नेता रहा था, लेकिन धीरे-धीरे उसने अपने नाम को कुख्यात कर दिया। पंजाब में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया तो पकड़े गए आरोपियों में से एक ने कबूल किया था कि उसने हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के निर्देश पर अन्य साथी की मदद से नवांशहर सीआईए कार्यालय पर हथगोला फेंका था। एजेंसियों को मिली ताजा जानकारी के मुताबिक रिंदा अब पंजाब का एक गैंगस्टर नहीं रहा, बल्कि पाकिस्तान में बब्बर खालसा के चीफ वधावा सिंह का दाहिना हाथ बन चुका है और उसको आईएसआई के साथ मिला दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, हरविंदर सिंह पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। लेकिन 11 साल की उम्र में वह परिवार के साथ महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब चला गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रिंदा ने 18 साल की उम्र में पारिवारिक विवाद में तरनतारन में अपने एक रिश्तेदार की हत्या कर दी थी। फिर हरविंदर सिंह ने नांदेड़ में जबरन वसूली शुरू कर दी और दो लोगों की हत्या कर दी। यहां उस पर 2016 में दो मामले दर्ज थे और दोनों में उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध की दुनिया में आने के बाद रिंदा इतना निडर हो गया था कि उसने पीयू का छात्र रहते हुए तत्कालीन एसएचओ को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 2017 में पंजाब पुलिस के हाथ इनपुट लगा था कि रिंदा बंगलूरू में है। वह अपनी पत्नी के साथ एक होटल में ठहरा हुआ है। पंजाब पुलिस ने इनपुट के आधार पर बेंगलुरू के एक होटल पर रेड की। लेकिन रिंदा होटल के कमरे की खिड़की से निकलकर भाग गया। पुलिस ने रिंदा की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। हरविंदर सिंह रिंदा है, जिसने पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर मोहाली के पास हमला करवाया था। यह हमला दिलप्रीत सिंह बाबा ने अप्रैल 2018 किया था। दिलप्रीत सिंह बाबा इस मामले के बाद चंडीगढ़ से पकड़ा गया था।

रिंदा की शोहरत व खौफ बढ़ा तो आतंकवादियों ने उसको दोनों हाथों से लपकने में देर नहीं की। रिंदा से जेल में बंद एक पूर्व आतंकी ने संपर्क किया और पाकिस्तान में रहने वाले बब्बर खालसा के चीफ वधावा सिंह बब्बर से बात करवाई। बाद में उसे पाकिस्तान में बैठे बब्बर खालसा के चीफ वधावा सिंह का फोन नंबर भी दिया। इसके बाद रिंदा ने वधावा सिंह बब्बर से अपना गहरा रिश्ता बना लिया। रिंदा ने वधावा सिंह बब्बर से हथियार मांगे, जिस पर उसने रिंदा को हथियार और पैसा पहुंचाने का वादा किया। वधावा सिंह रिंदा की दिलेरी व निडरता का कायल हो गया। 

केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी के उच्च सूत्रों के मुताबिक रिंदा कनाडा निकलना चाहता था और इसके लिए वधावा सिंह उसका सारा इंतजाम करवा रहा था। उसके लिए नकली पासपोर्ट व वीजा तक का प्रबंध वधावा सिंह ने करने का वादा किया था, लेकिन इसका प्लान लीक हो गया और एजेंसियां सतर्क हो गईं। इसके बाद रिंदा कनाडा नहीं गया, बल्कि वधावा सिंह के हत्थे चढ़कर पाकिस्तान निकल गया। एजेंसियां इस बात से हैरत में हैं कि रिंदा पाकिस्तान पहुंच कैसे गया? इसे लेकर उच्च स्तरीय जांच शुरू हो चुकी है।


केंद्रीय अधिकारियों के मुताबिक रिंदा का संपर्क पंजाब के नामी गैंगस्टरों से है। जयपाल भुल्लर जिसे पश्चिम बंगाल में पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था, उसका गहरा नाता रिंदा से था। भुल्लर के मोबाइल में रिंदा संधू नाम से नंबर फीड था, जिसे चेक किया तो पता चला कि यह पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी रिंदा का नंबर है। ऐसी आशंका है कि बुड़ैल मॉडल जेल की बाउंड्री वॉल के पास बैग में मिले टिफिन बम (आरडीएक्स) और डेटोनेटर भी रिंदा की ही साजिश है। इसके अलावा हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा ने ही पंजाब के रूपनगर के कस्बा नूरपुरबेदी की कलमां पुलिस चौकी में बम धमाका कराया था। इस केस में अब तक पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed