फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster module of India is funding Khalistan referendum in New Zealand

खुलासा: न्यूजीलैंड में खालिस्तान रेफरेंडम के लिए भारत का गैंगस्टर मॉड्यूल कर रहा फंडिंग, पन्नू करवा रहा आयोजन

Wed, 13 Nov 2024 08:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 08:00 AM IST
सार

भारत में ड्रग्स और अवैध हथियारों की खेप भिजवाकर और हवाला के जरिये जो कमाई की जा रही है, उस पैसे को खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खर्च किया जा रहा है। इस रेफरेंडम के लिए ऑकलैंड में सिख्स फॉर जस्टिस ग्रुप लगातार रैलियां भी कर रहा है।

विज्ञापन
Gangster module of India is funding Khalistan referendum in New Zealand
खालिस्तानी आतंकवादी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

सिख्स फॉर जस्टिस ग्रुप 17 नवंबर को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खालिस्तान के लिए रेफरेंडम (जनमत संग्रह) का आयोजन करने जा रहा है। रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि इस रेफरेंडम के लिए भारत से फंडिंग की जा रही है और इस फंडिंग के पीछे सबसे बड़ा हाथ देश के गैंगस्टर मॉड्यूल का है। 

विज्ञापन


इस बात का खुलासा देश की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी ने किया है। इस रिपोर्ट को गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ भी साझा किया है। रिपोर्ट में बताया है कि देश में फैले अवैध हथियारों, ड्रग्स और हवाला नेटवर्क के जरिए इन खालिस्तानी संगठनों को लगातार फंडिंग की जा रही है। एजेंसी ने रिपोर्ट में बताया है कि खालिस्तानी फंडिंग के लिए आतंकी और गैंगस्टर मॉड्यूल का सहारा लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


सिख्स फॉर जस्टिस ग्रुप के प्रेसिडेंट अवतार सिंह पन्नू ने दो नवंबर को ऑकलैंड में रैली की थी जिसमें काफी संख्या में खालिस्तान समर्थक शामिल हुए थे।

मूवमेंट के लिए सोशल मीडिया का सहारा

रेफरेंडम का असर ऑकलैंड और टॉरंगा शहर में ज्यादा देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी हैशटैग ऑकलैंड और टॉरंगा टेंड कर रहे हैं। एजेंसियों ने एक्स पर 17 अकाउंट्स को चिन्हित किया है, जो बड़े स्तर पर लोगों को कनेक्ट और अपडेट कर रहे हैं। इन अकाउंट्स की लगातार निगरानी की जा रही है। इन अकाउंट्स पर खालिस्तानी संगठनों, सिख्स फॉर जस्टिस और गुरपतवंत सिंह पन्नून के मैसेज और वीडियो पोस्ट कर अपडेट दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात इंटरनेशनल फ्लाइट्स को खतरा

एजेंसी ने रिपोर्ट में बड़ा खुलासा करते हुए 7 इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर आतंकी हमले का खतरा बताया है। इन फ्लाइट्स के नंबर व रूट्स भी साझा किए हैं जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है।



फ्लाइट्स का नंबर                         रूट
एआई-187 और एआई-189             दिल्ली-टोरंटो
एआई-185                                दिल्ली-वैंकुवर
एआई-111 और एआई-161             दिल्ली-लंदन
एआई-129 और एआई-131             मुंबई-लंदन
एआई-302                                दिल्ली-सिडनी
एआई-308                                दिल्ली-मेलबोर्न
एआई-121                                दिल्ली-फ्रैंकफर्ट

55 एक्स, एक इंस्टाग्राम और 15 फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल

एजेंसी ने रिपोर्ट में बताया है कि भारत में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर के अलावा कनाडा, अमेरिका, यूके, हंगरी से सोशल मीडिया पर 55 एक्स अकाउंट, एक इंस्टाग्राम और 15 फेसबुक अकाउंट के जरिए न्यूजीलैंड रेफ्रेंडम के लिए प्रमोशनल एक्टिविटी की जा रही है। एजेंसी ने इस अकाउंट्स की डिटेल्स एमएचए और विदेश मंत्रालय को साझा की है, ताकि रेफ्रेंडम के दौरान न्यूजीलैंड में भी इन अकाउंट्स पर नजर रखी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed