फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Lawrence member ask 25 lacs rupees from club manager

क्लब मैनेजर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने मांगी 25 लाख रुपये की फिरौती

Wed, 09 Mar 2022 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gangster Lawrence member ask 25 lacs rupees from club manager
चंडीगढ़। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने सेक्टर-9 स्थित एक क्लब मैनेजर को फोन कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रकम न देने पर क्लब संचालक को जान से मारने की धमकी भी दी है। फोन करने वाले ने कहा कि अब तो क्लब का काम अच्छा चल रहा है इसलिए जिंदगी चाहिए तो चुपचाप रकम पहुंचा देना। रंगदारी मांगने के मामले की सूचना जैसे ही सेक्टर-3 थाना पुलिस के अधिकारियों को मिली वह मौके पर पहुंच गए और क्लब मैनेजर का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

सेक्टर-9 स्थित क्लब मैनेजर आशु ने बताया कि सोमवार रात को वह ड्यूटी पर थे। इस दौरान उसे विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का सदस्य बताया। उसने कहा की 25 लाख चाहिए नहीं तो जान से मार देगा। इस मामले की जानकारी जानकारी पुलिस को दी। डीएसपी गुरजीत कौर व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस नंबर की जांच कर रही है कि आखिर कॉल करने वाला शख्स कौन है और कॉल कहां से आई। पीड़ित ने बताया कि विदेशी नंबर से उसे 5 मार्च से लगातार धमकी भरे मैसेज आ रहे थे। इस पर उसे लगा शायद उसका कोई दोस्त मजाक कर रहा है।
विज्ञापन

प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आने की तैयारी में पुलिस
शहर में बिश्नोई गैंग की ओर से क्लब संचालकों, ट्रांसपोर्टर और आढ़तियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला जारी है। चंडीगढ़ पुलिस तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर संपत नेहरा और रविंदर उर्फ काली शूटर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आने की तैयारी में है। इससे पहले पुलिस ने दोनों का प्रोडक्शन वारंट मांगा था, लेकिन अदालत ने कहा था कि संपत नेहरा पर मकौका धारा लगी है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर उसे दिल्ली से बाहर नहीं भेेजा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब संचालक से मांगी थी 50 लाख की रंगदारी
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गोल्डी बराड़ ने नवंबर 2021 को शहर के पूर्वी इलाके में स्थित एक क्लब के मालिक को फोन कर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। गोल्डी ने कहा था कि यदि रकम नहीं मिली तो सिस्टम खराब कर दूंगा। क्लब मालिक ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के बाद संचालक को सुरक्षा प्रदान की।

कौन है गैंगस्टर गोल्डी बराड़
11 अक्तूबर की रात इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित एक क्लब के बाहर पीयू के छात्रनेता गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोल्डी बराड़ उसका चचेरा भाई है। उस पर हत्या, रंगदारी समेत कई केस दर्ज हैं। गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग को संभाल रहा है। वह बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसकी कई राज्य की पुलिस को तलाश है। पुलिस का मानना है कि गोल्डी विदेश में बैठकर रंगदारी का खेल चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed