फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Jaggu Bhagwanpuria on seven day police remand

Ludhiana: बटाला से लुधियाना लाया गया जग्गू भगवानपुरिया, अदालत ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Mon, 10 Oct 2022 07:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Oct 2022 07:58 PM IST
सार

लॉरेंस ने कॉलेज मित्र विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए मूसेवाला का कत्ल कराया। लॉरेंस पहले ही पंजाब पुलिस की कस्टडी में है। उससे खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ में पूछताछ की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई के बाद बाकी आरोपियों को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Gangster Jaggu Bhagwanpuria on seven day police remand
जग्गू भगवानपुरिया को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस की रिमांड पर चल रहे लॉरेंस बिश्नोई के बाद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। कड़ी सुरक्षा के बीच लुधियाना पुलिस आरोपी जग्गू भगवानपुरिया को बटाला जेल से लेकर लुधियाना पहुंची। जहां उसे कड़ी सुरक्षा के बीच ही अदालत में पेश किया गया। 

विज्ञापन


आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में संलिप्त अकाली नेता संदीप काहलों और बलदेव चौधरी के जरिये ही अपने साथी मनी रइया और मंदीप तूफान को फार्च्यूनर कार से बठिंडा पहुंचवाया और उन्हें हथियारों की सप्लाई भी करवाई थी। उन्हीं हथियारों से आरोपियों ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम दिया था। उसी मामले में कमिश्नरेट पुलिस गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को लुधियाना प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। 
विज्ञापन


गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को बटाला से लेकर जैसे ही लुधियाना पुलिस चली तो अलर्ट जारी कर दिया गया। रास्ते में भी सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। उसका सबसे बड़ा कारण है कि लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को बंबीहा गैंग से धमकी मिली है। जग्गू भगवानपुरिया की पेशी से पहले लुधियाना पुलिस ने कोर्ट कांप्लेक्स को छावनी में तब्दील किया। कोर्ट में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई के नजदीकी और उसके गैंग के लिए काम करने वाले ट्रांसपोर्टर बलदेव चौधरी से पूछताछ के बाद लुधियाना पुलिस ने घोड़ों के स्टड फार्म चलाने वाले अमृतसर के सतबीर को 29 जून को गिरफ्तार किया था। सतबीर के पास एक पिस्तौल मिला था। पुलिस के मुताबिक सतबीर मूसेवाला के कत्ल से 10 दिन पहले संदीप काहलों के कहने पर बठिंडा गया था। 

सतबीर ने बठिंडा पहुंचकर हथियार प्राप्त करके आगे शूटरों को सौंपे थे। सतबीर ही वह शख्स है, जिसने शूटरों को अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी बठिंडा जाने के लिए मुहैया करवाई थी। सतबीर और संदीप काहलों दोनों जग्गू भगवानपुरिया के खास हैं। इसी कारण जग्गू को लुधियाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है ताकि मूसेवाला हत्याकांड में पूछताछ की जा सके। 

लॉरेंस ने कॉलेज मित्र विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए मूसेवाला का कत्ल कराया। लॉरेंस पहले ही पंजाब पुलिस की कस्टडी में है। उससे खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ में पूछताछ की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई के बाद बाकी आरोपियों को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed