फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Inderpreet Singh Parry arrested by Punjab Police from Himachal Pradesh

Chandigarh: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का साथी इंदरप्रीत पैरी हिमाचल से काबू, डेरा प्रेमी हत्याकांड में था शामिल

Sun, 15 Jan 2023 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 01:31 PM IST
सार

 गैंगस्टर इंदरप्रीत सिंह पैरी को स्पेशल आपरेशन सेल की टीम मोहाली लेकर आई है। आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी माना जाता है। उस पर पंजाब व हरियाणा समेत कई राज्यों में 12 हत्या समेत कई केस दर्ज है।

विज्ञापन
Gangster Inderpreet Singh Parry arrested by Punjab Police from Himachal Pradesh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी गैंगस्टर। - फोटो : twitter @DGPPunjabPolice

विस्तार

मूसेवाला की हत्याकांड का षड्यंत्र रचने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ व लॉरेंस के साथी और डेराप्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या में शामिल आरोपी गैंगस्टर इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी को मंडी के सुंदरनगर के एक होम स्टे से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने इस कुख्यात आरोपी को हिमाचल पुलिस की मदद से पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। 

विज्ञापन


इंद्रप्रीत इस होम स्टे में लोहड़ी वाले दिन 13 जनवरी को दोपहर एक बजे पहुंचा और अपने ही पहचान पत्र ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर कमरा बुक कराया। इस बीच पंजाब पुलिस ने उसका फोन ट्रेस किया और धनोटू पुलिस थाने की मदद से उसे होम स्टे से पकड़ लिया। 14 जनवरी को शाम सात बजे पंजाब पुलिस की छह लोगों की टीम उसे गिरफ्तार करके ले गई।  
विज्ञापन


आरोपी मूलरूप से चंडीगढ़ के सेक्टर-32 का रहने वाला है। वह इस समय जमानत पर चल रहा था। आरोपी पर पंजाब व हरियाणा में हत्या व रंगदारी समेत 12 से अधिक केस दर्ज हैं। कुछ साल पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पुलिस हिरासत से भगाने में उसकी अहम भूमिका थी। फरीदकोट में डेरा प्रेमी की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने पंजाब यूनिवर्सिटी के एक छात्र हर्शवीर सिंह बाजवा को गिरफ्तार किया था। हर्शवीर ने बताया था कि 7 नवंबर, 2022 को गोल्डी बराड़ के आदेश पर पैरी ने उसे 20,000 रुपये नकद दिए थे। ये पैसे डेरा प्रेमी हत्याकांड के एक आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के खाते में जमा करवाने के लिए कहा था। इस हत्याकांड में अब तक छह शूटरों समेत 10 लोगों को पुलिस काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस ने मार्च 2022 में किया था गिरफ्तार
पैरी को इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस ने मार्च 2022 में आर्म्स एक्ट केस में गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से दो पिस्तौल बरामद किए थे। इस मामले में वह करीब 2 महीने बुड़ैल जेल में रहा, जिसके बाद उसकी जमानत हो गई।


ट्राइसिटी में लॉरेंस की सारी कमान संभालता था
आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का पुराना साथी है। वह कॉलेज में लॉरेंस के साथ रहा है। छात्र राजनीति में भी सक्रिय था। इसी बीच लॉरेंस अपराध की दुनिया में आ गया और राजस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ पैरी भी अपराध की दुनिया में पहुंच गया। वह ट्राइसिटी में गैंगस्टर लॉरेंस के सारे काम कमान संभालता था। वह पैसे वालों की पहचान करता और उनकी सारी जानकारियां लॉरेंस तक पहुंचाता फिर लॉरेंस उन्हें रंगदारी के लिए कॉल करता था। कुछ समय पहले वह गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के संपर्क में आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed