{"_id":"639c949108d72b1e84626f28","slug":"gangster-harry-chattha-get-settled-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नापाक साजिश: आतंकी रिंदा की जगह लेगा हैरी चट्टा, ISI के इशारे पर पाकिस्तान पहुंचा, जसविंदर मिला नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नापाक साजिश: आतंकी रिंदा की जगह लेगा हैरी चट्टा, ISI के इशारे पर पाकिस्तान पहुंचा, जसविंदर मिला नाम
Fri, 16 Dec 2022 09:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 16 Dec 2022 09:47 PM IST
सार
हैरी चट्टा 2016 में नाभा जेल ब्रेक में शामिल था। वह गुरदासपुर जिले के बटाला का रहने वाला है। हैरी पंजाब में बहुत कम सक्रिय रहा है। रंगदारी और अपहरण के कुछ मामले उसके खिलाफ प्रदेश में दर्ज हैं।
विज्ञापन
गैंगस्टर हैरी चट्टा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाभा जेल ब्रेक कांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर हैरी चट्टा पाकिस्तान पहुंच गया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अब उसे आतंकी रिंदा की जगह भारत के खिलाफ आतंक फैलाने में इस्तेमाल करेगी। वहां उसे जसविंदर नाम दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक यह इनपुट पंजाब पुलिस के पास भी पहुंच गया है। सारी स्थिति पर पुलिस की नजर है। हालांकि पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ समय पहले पाकिस्तान में आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की मौत हो गई थी। इसके बाद से वहां की आईएसआई काफी चिंता में थी कि उसके मंसूबों को अंजाम कौन देगा? इसके बाद पाकिस्तान में खालिस्तान समर्थकों की बैठक बुलाई गई। बैठक में हैरी चट्टा को इस काम के लिए चुना गया।
विज्ञापन
परमजीत सिंह पम्मा उसे यूके से लेकर पाकिस्तान पहुंचा। उसे जसविंदर नाम दिया गया है। 2018 में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) का सरगना हरमीत सिंह पीएचडी की पाकिस्तान में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इससे भारत विरोधी एजेंसियों को बड़ा धक्का लगा। उस समय पाकिस्तान में कोई ऐसा खालिस्तानी नहीं था, जिसकी पकड़ भारत में अच्छी हो। ऐसे में आईएसआई ने अपनी योजना में बदलाव किया। साथ ही इलाके में सक्रिय बड़े गैंगस्टरों से संपर्क कर वारदातों को अंजाम देने की रणनीति बनाई गई। इसी बीच अपराध की दुनिया में उभर रहे रिंदा की तरफ उनका ध्यान गया था। अब रिंदा की मौत के बाद हैरी चट्टा आईएसआई की गोद पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
बटाला का रहने वाला है हैरी चट्टा
हैरी चट्टा 2016 में नाभा जेल ब्रेक में शामिल था। वह गुरदासपुर जिले के बटाला का रहने वाला है। हैरी पंजाब में बहुत कम सक्रिय रहा है। रंगदारी और अपहरण के कुछ मामले उसके खिलाफ प्रदेश में दर्ज हैं। मगर वह 'ए' श्रेणी का गैंगस्टर है। नाभा जेल से भागने के बाद से ही हैरी फरार था।
27 नवंबर 2016 की सुबह गैंगस्टरों ने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के प्रमुख हरमिंदर सिंह मिंटू, आतंकवादी कश्मीर सिंह और गैंगस्टर विक्की गौंडर, गुरप्रीत सिंह सेखों, नीता देओल और अमनदीप धोतियान को जेल से भगा दिया था। हैरी कुछ साल पहले ही स्पेन पहुंचा था। इसके बाद इसने जर्मनी को अपना ठिकाना बनाया था। अब पाकिस्तान में इसने शरण ली है।