{"_id":"5f3c249b8ebc3e3cf8721f40","slug":"gangster-gurpreet-alias-gopi-arrested-firing-pu-arrested-along-fellow-chandigarh-news-pkl3850638173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में फायरिंग का आरोपी गैंगस्टर गुरप्रीत उर्फ गोपी साथी संग गिरफ्तार, 2016 में फैशन शो के दौरान दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद गैंगस्टर ने की थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में फायरिंग का आरोपी गैंगस्टर गुरप्रीत उर्फ गोपी साथी संग गिरफ्तार, 2016 में फैशन शो के दौरान दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद गैंगस्टर ने की थी फायरिंग
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू में 2016 में फायरिंग के आरोपी पंजाब के गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने उसके एक साथी के साथ फुटबाल ग्राउंड के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। वह दिलप्रीत गैंग से जुड़ा हुआ था। पीयू में चल रहे फैशन शो के दौरान हूटिंग को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह ने फायरिंग कर दी थी।
पुलिस ने आरोपियों से एक कट्टा और पांच कारतूस बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह अपने साथी फिरोज खान के इशारे पर नयागांव में रंजिश के चलते वह प्रॉपर्टी डीलर को धमकाने आ रहा था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशकर तीन-तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
बता दें कि सोमवार को सेक्टर-17 थाना प्रभारी रामरतन शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने फुटबाल ग्राउंड के पिछली तरफ नाका लगा रखा था। रात करीब 9 बजे वहां से स्विफ्ट कार नंबर (सीएचसी 199) गुजर रही थी। इस कार में दो लोग सवार थे। पुलिस टीम ने कार को रुकवा लिया। चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नयागांव निवासी फिरोज खान (32) बताया, जबकि दूसरा गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी था। पुलिस जांच में सामने आया कि फिरोज खान की नयागांव में प्रापर्टी लेकर अनबन चल रही है। इसके चलते फिरोज ने प्रापर्टी डीलर को धमकाने के लिए गुरप्रीत को लेकर चंडीगढ़ आया था। आरोपियों की कार फिरोज के नाम पर रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
गैंगस्टर के खिलाफ दर्ज हैं 20 आपराधिक मामले
पुलिस के अनुसार, अप्रैल 2016 में पीयू में एक फैशन शो के दौरान हूटिंग को लेकर बहसबाजी के बाद गोलियां बरसाई गई थीं। जिसमें कुछ छात्र भी घायल हुए थे, जिसमें गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह का नाम सामने आया था। गुरप्रीत मूलरूप से पंजाब के नवांशहर स्थित बीरोवल निवासी है। उसके खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-11 थाने में आर्म्स एक्ट के अलावा नवांशहर के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, दंगा समेत 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले काफी समय से पंजाब पुलिस को उसकी तलाश थी। वहीं, सेक्टर-17 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25/54/59 और 120बी के तहत मामला दर्जकर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।